मैने प्रधानमंत्री जी से मिला होमवर्क किया पूरा, आप भी टीचर से मिला होमवर्क करें पूरा

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से जिले के बच्चों का हुआ वर्चुअली संवाद, पूछे बच्चों ने रोचक सवाल

छत्तीसगढ़ के बच्चों में भी अपार प्रतिभा, लगन के साथ करें मेहनत, हो सके इनमें से कोई रखे चन्द्रमा में कदम: शुभांशु

मुख्यमंत्री श्री साय श्री शुक्ला के साथ बच्चों के वर्चुअल संवाद में हुए शमिल

रायपुर 05 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो मुझे होमवर्क  दिया था, उसे मैंने पूरा किया। जब उनसे लौटने के बाद उनसे मुलाकात की, तब कुछ नया होमवर्क भी उन्होंने दिया। इसी होमवर्क के कारण आज रायपुर जिले के पूरे छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के साथ वर्चुअली मुलाकात कर रहा हूं और अपने अनुभव शेयर कर रहा हूं। जिससे बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो और वे स्पेस में कार्य करने के लिए अग्रसित हों। यह बात अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में पहुंचने वाले पहले भारतीय अतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने दानी स्कूल की छात्रा सुश्री प्रियांशी मिश्रा के सवाल के जवाब में कही। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस मौके पर अतंरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला से संवाद किया तथा उनका आभार व्यक्त किया। इस वर्चुअल कार्यक्रम में रायपुर जिले सहित पुरे प्रदेश के स्कूली बच्चे वर्चुअली रूप से जुड़कर देखा। साथ ही रायपुर, धमतरी और जशपुर के बच्चों ने संवाद किया।

प्रियांशी ने श्री शुभांशु से पूछा- हमें टीचर होमवर्क देते है, क्या आपको प्रधानमंत्री जी ने होमवर्क दिया था। श्री शुभांशू ने उक्त जवाब देते हुए स्कूली बच्चों से प्रश्न पूछा कि टीचर आप को जो होमवर्क देते हैं उसे पूरा करते हैं क्या?

फिर कहा कि हमारे अच्छे के लिए देते हैं उसे अवश्य पूरा करें।

श्री शुभांशु ने बच्चों से कहा कि भारत में यह अद्भुत समय है। हम अंतरिक्ष विज्ञान में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यहां के बच्चों में भी प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि वे आगे बढ़ें, मेहनत करें उन्हें आगे बढ़ने से कोई रोक नही सकता। भारत अभी गगनयान जैसे अनेक अंतरिक्ष अभियान संचालित करने की ओर है। हो सकता है कि इन्हीं स्कूलों बच्चों मे से कोई हमारे बीच रहे। इनमें से कोई बच्चा चन्द्रमा में भारत की ओर से कदम रखें। मेरी शुभकामनाएं……….  

सूर्य को देखकर सोएं तो 45 मिनट ही सो पाएंगे अंतरिक्ष में
 आत्मानंद शहीद स्मारक स्कूल फाफाडीह श्री नोमान अली ने प्रश्न पूछा कि ’जब आप अंतरिक्ष पर थे तो आप दिन और रात के बीच फर्क कर पा रहे थे या नहीं’

इस पर श्री शुभांशु ने कहा कि मेरे जैसा कोई भी अन्य अंतरिक्ष यात्री जब स्पेस में होता है तो वह पृथ्वी के एक दिन में 16 चक्कर लगाता है। सूर्य को देखकर सोने की कोशिश करें तो वह 45 से 90 मिनट ही सो पाएगा। इसलिए हम जीएमटी के अनुसार अपनी समय सारिणी बनाते हैं। जिसमें समय पर उठना, खाना, रिसर्च करना और सोनाा इत्यादि होता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, परिवहन विभाग ने किया अलर्ट

Fri Sep 5 , 2025
फर्जी ई-चालान लिंक से बचने आमजन से अपील ई-चालान से संबंधित जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट का करें उपयोग बलरामपुर, 05 सितम्बर 2025/ परिवहन विभाग अधिकारी ने जानकारी दी है कि राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं। जिसमें नकली ई-चालान के माध्यम से लोगों को […]

You May Like

advertisement