दिल दिया है जां भी देंगे ए वतन तेरे लिए

गीतों की शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में सुनाए देशभक्ति के गीत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गीत- संगीत की शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम शुक्रवार को जी.जी.आई.सी.रोड पर स्थित सभागार में हुआ। एक दीप शहीदों के नाम प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम के अध्यक्ष कर्नल पंकज अग्रवाल ने समारोह का प्रारंभ किया। सरस्वती वंदना आभा तिवारी और गणेश वंदना अरुणा सिन्हा ने की।क्लब का आव्हान गीत प्रकाश चंद्र सक्सेना ने बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।शकुन सक्सेना ने “दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिये” बहुत पसंद किया गया। प्रसिद्ध गायिका मधु वर्मा के ‘ए मेरे वतन के लोगों'” गीत की सुन्दर प्रस्तुति से वातावरण भावमय हो गया गायक कमल भाटिया के गीत “भारत का रहने वाला हूँ भारत की बात सुनाता हूँ” की प्रस्तुति ने लोगों में जोश भर दिया। “जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती हैं बसेरा वह भारत देश है मेरा” गाकर मुकेश सक्सेना ने बहुत वाह वाही लूटी। सुधीर मोहन के गीत सलाम उन शहीदों को जो वतन को जगाकर खुद खो गए ने श्रोताओं की आँखें नम कर दीं। इनके अतिरिक्त प्रकाश चन्द्र ,अरुणा सिन्हा, सत्येन्द्र सक्सेना, शोभा सक्सेना, चित्रा जौहरी,अनूप जायसवाल, अविनाश सक्सेना, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, मंजू लता सक्सेना, मीरा मोहन,रीता सक्सेना ने सुंदर जोशीले देशभक्ति के गीतों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। सभी को स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम के अध्यक्ष कर्नल पंकज अग्रवाल,सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,महासचिव प्रदीप माधवार, कार्यवाहक महासचिव मुकेश सक्सेना,प्रो.राजेन्द्र भारती, इं. के.बी. अग्रवाल ने सम्मानित किया। खासतौर से मौजूद लोगों में राहुल शर्मा,निर्भय सक्सेना, अनिल सक्सेना, इं. ए. एल.गुप्ता,इं. डी. डी. शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, प्रियदर्शिनी शर्मा, राजीव सक्सेना, मयंक अग्रवाल, साधना गुप्ता, शचीन्द्र सक्सेना,ए.एस. अग्रवाल, इरा सक्सेना,सुनीता अग्रवाल, शोभा सक्सेना, कुसुमलता गुप्ता, कमल भारती,अजय चौहान, अनिल कुमार गुप्ता,दीप्ति शर्मा,सुनील शर्मा,विजया सिंह,अल्पना जायसवाल, ब्रजेश सक्सेना, संध्या भाटिया, सत्या शर्मा,प्रीति सक्सेना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार आभा तिवारी ने व्यक्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोच समझकर किया कार्य दिलाता है पहचान: शिरीष मेहरोत्रा

Sat Aug 17 , 2024
बिटिया के जन्म पर बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने की 11000/- एफडी की घोषणा दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बरेली बार एसोसिएशन में बहुत ही धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार दुबे एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने […]

You May Like

advertisement