पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और मूलभूत सुविधाओं को लेकर आइडियल पत्रकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

छतरपुर (पलामू) 3 जून : आइडियल पत्रकार संगठन, छतरपुर अनुमंडल इकाई ने छत्तरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्री गणेश महतो एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और कार्य सुविधा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया है। संगठन ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और प्रशासनिक गतिविधियों को निष्पक्ष रूप से जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। सीमित संसाधनों, विपरीत परिस्थितियों और विभिन्न प्रकार के दबावों के बावजूद पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि छतरपुर अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालय में पत्रकारों के लिए कोई स्थायी प्रेस कक्ष अथवा मीडिया सेंटर उपलब्ध नहीं है, जिससे समाचार संकलन, प्रेस वार्ता और प्रशासनिक संवाद में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संगठन ने पत्रकारों के लिए एक स्थायी प्रेस कक्ष की व्यवस्था करने की मांग की है, जहां बैठने, पेयजल, बिजली, शौचालय और इंटरनेट जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
संगठन ने यह भी कहा कि समाचार संकलन के दौरान कई पत्रकारों को धमकी, दबाव, अभद्र व्यवहार और सामाजिक प्रताड़ना जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपना दायित्व निभा सकें।
ज्ञापन में सरकारी कार्यक्रमों, बैठकों, योजनाओं और प्रेस वार्ताओं की सूचना समय पर उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है, ताकि जनहित से जुड़ी सूचनाएं पारदर्शी और प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंच सकें। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर स्थानीय और सक्रिय पत्रकारों की एक आधिकारिक सूची तैयार कर समन्वय व्यवस्था विकसित करने का आग्रह किया गया है, जिससे प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके।
आइडियल पत्रकार संगठन ने सरकारी कार्यालयों, थाना और अन्य प्रशासनिक संस्थानों में पत्रकारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े मामलों में आवश्यक प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने की भी मांग की है। संगठन का कहना है कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए उनकी सुरक्षा, सम्मान और कार्य सुविधा सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।
संगठन ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन पत्रकारों की इन जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा, जिससे पत्रकार बेहतर और सुरक्षित वातावरण में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।
इस दौरान स्थानीय पत्रकार एवं संगठन के सदस्यों में गौरी शंकर सिंह, धर्मेंद्र सिंह , मित्तल सिंह, अजीत कुमार सिंह,सुरेंद्र गुप्ता , अरविंद अग्रवाल ,पंचम कुमार निरंजन सिन्हा, दीपक कुमार , उमेश कुमार, छोटू कुमार शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल ने विकास खण्ड राही परिसर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ

Wed Jun 3 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल ने विकास खण्ड राही परिसर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रदर्शनी […]

You May Like

advertisement