इन्वेस्टमेंट के नाम से मैसेज आए तो रहे सावधान, हो सकती है साइबर ठगी : नीतीश अग्रवाल

इन्वेस्टमेंट, इनकम टैक्स रिफंड के लिए बैंक खाता वेरीफाई करने का मैसेज आए तो हो जाए सावधान।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 जुलाई : आमजन को साईबर अपराधों और उनसे बचने के बारे में जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रयास लगातार जारी है। पुलिस अलग-अलग तरीकों से आमजन को जागरूक करने में जुटी है। पुलिस ने इस विषय बारे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। पुलिस विभाग द्वारा जहां शिक्षण संस्थानों में विधार्थियों को जागरूक कर रही है वहीं आम लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री नीतीश अग्रवाल ने कहा कि साईबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा हैफिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आजकल साइबर ठग इनकम टैक्स रिफंड के नाम से ठगी कर रहें हैं आमजन को इनसे सतर्क रहने की जरुरत है। इन्वेस्टमेंट के नाम पर, इनकम टैक्स रिफंड के लिए बैंक खाता वेरीफाई करने का मैसेज आए तो सावधान हो जाइये। साईबर ठगों द्वारा ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए इन्वेस्टमेंट के नाम पर, इनकम टैक्स रिफंड के नाम से भेजे जा रहे मैसेज। साईबर ठगों द्वारा भेजे गए किसी भी लिंक को ओपन ना करें ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बदलते वक्त के साथ साईबर ठगों ने अपने पैंतरे भी बदले हैं। साईबर ठग कभी पेंसन स्कीम का लालच देते हैं, कभी फर्जी लोन एप्प के माध्यम से, कभी बिना आर्डर का पार्सल भेजकर तो कभी कॉल फॉरवर्डिंग करके और कभी किसी व्यक्ति की ई-मैल, व्यटसएप, फेसबुक आईडी को हैक करके शातिर उनको साईबर ठगी का शिकार बनाने से नहीं चुकते। ऐसे में आमजन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर जालसाजी से बचने का सबसे बेहतर तरीका जागरूक होना है। फिर भी अगर फ्राड हो जाये तो नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। 1930 पर तुरन्त शिकायत करनें पर आपका पैसा सुरक्षित वापिस आ सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की सांस्कृतिक विरासत का लगेगा महाकुंभ : राजीव रंजन

Sat Jul 19 , 2025
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 23 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होगा अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025, कार्यक्रम को लेकर नियुक्त किए नोडल अधिकारी, प्रधान सचिव राजीव रंजन ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, प्रबंधों को लेकर की समीक्षा। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 जुलाई : हरियाणा युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास […]

You May Like

advertisement