सगड़ी आज़मगढ़ :बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिला तो सपा करेगी आंदोलन

बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिला तो सपा करेगी आंदोलन।

सपा नेताओं ने कटान क्षेत्र का किया दौरा।

सगड़ी (आजमगढ़): समाजवादी पार्टी के सगड़ी प्रभारी शिव सागर यादव की अगुवाई में सपा के नेताओं ने शनिवार को देवारा के बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। देवारा में मची तबाही देख नेताओं ने कहा कि यदि बाढ़ से तबाह हुए देवारा के लोगों को मुआवजा नहीं दिया गया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। देवारा के किसानो की धान और गन्ने की फसल पहले ही बर्बाद हो गई थी, जो बची थी वह अक्टूबर माह में आई बाढ़ से बर्बाद हो रही है। लेकिन प्रशासन नहीं अभी तक इन लोगों को एक पैसे की भी मदद नहीं की है। यदि फसलों की भरपाई नहीं की गई तो सपा चुप नहीं बैठेगी। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य सरयू यादव, विद्यासागर पटेल, रामशरण यादव, सुरेश निषाद, हरिकेश यादव,राजेश यादव, अशोक यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्टोरी: एक फिर चिंघाड बसपा का हाथी!

Sun Oct 24 , 2021
रुड़की स्टोरी ,एक बार फिर चिंघाड़ा बसपा का हाथी इनके , 2022 के चुनाव करीब आते ही बसपा के हाथी ने भी अब उत्तराखंड में चिंघाड़ना शुरू कर दिया है आज रुड़की के नेहरू स्टेडियम में बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनन्द ने बसपा को ही उत्तराखंड में एक […]

You May Like

Copyright All right reserved to V V News Vaashvara Theme: Default Mag by ThemeInWP

advertisement