समाज में कन्याओं व महिलाओं की सुरक्षा नहीं है तो नवरात्र पूजा व्यर्थ है : महंत राजेंद्र पुरी

समाज में कन्याओं व महिलाओं की सुरक्षा नहीं है तो नवरात्र पूजा व्यर्थ है : महंत राजेंद्र पुरी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

नवरात्र में पूजा नारी के सम्मान का प्रतीक है।

कुरुक्षेत्र, 1 अप्रैल : आजकल लोग चैत्र नवरात्र पूजन कर रहे हैं लेकिन समाज में जो कन्याओं एवं महिलाओं पर अत्याचार की सूचनाएं मिलती हैं। ऐसी घटनाएं देखकर नवरात्र पूजन का कैसा लाभ। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हमें नवरात्रों के चलते पहले कन्याओं एवं महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का प्रण लेना चाहिए। तभी यह नवरात्र पूजा सार्थक होगी। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि नौ दिवसीय नवरात्र पर्व के समापन पर कन्या का पूजन किया जाता है, जिसमें नन्ही कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता है, बाद में दान व तोहफे दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर्व नारी के सम्मान का प्रतीक है। नौ दिनों तक नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना होती है। कहते हैं कि जिस घर में माता की पूजा होता है, वह सुख-समृद्धि बनी रहती है। देवी पूजा महज माता की प्रतिमा की पूजा मात्र नहीं है, बल्कि यह पर्व मां, बहन, बेटी और समाज की हर नारी के सम्मान का पर्व है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि ऐसे में सिर्फ कन्या पूजन ही नहीं, महिलाओं का भी सम्मान करें। अगर आप देवी पूजा करते हैं तो महज नवरात्र के मौके पर नहीं बल्कि महिलाओं के प्रति आदर सदैव बनाए रखें। इन नवरात्रों में देवी के सामने महिला सम्मान का संकल्प लें और अपने आचरण में कुछ बदलाव लाएं, ताकि मां, बेटी और समाज की हर नारी सुरक्षित व सम्मानित महसूस कर सके।
श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने संगठन के सभी पत्रकारों से की अपील

Wed Apr 2 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।आगरा संवाददाता – संजय सागर सिंह। नैतिक मर्यादाओं में रहते हुए और अपनी गरिमा का ध्यान रखते हुए कार्य करें, ताकि पत्रकारिता की छवि बनी रहे : जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार।“संगठन पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा दृढ़ संकल्पित रहेगा […]

You May Like

Breaking News

advertisement