भोजन की थाली में सब्जियों का स्वाद अच्छा करना है तो किचन गार्डनिंग करें : डा. सी.बी. सिंह

भोजन की थाली में सब्जियों का स्वाद अच्छा करना है तो किचन गार्डनिंग करें : डा. सी.बी. सिंह।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह ने बताई आगामी महीनों में उगाई जाने वाली सब्जियां।

कुरुक्षेत्र, 11 अप्रैल : कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह ने कहा कि उन सब्जियों का स्वाद अच्छा लगता है जो अपने ही घर पर उगाई गई हों। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वो ताजी होती हैं और साथ ही साथ सेहत के लिए अच्छी होती हैं। डा. सिंह ने बताया कि अप्रैल महीने के करीब दो सप्ताह गुजर चुके हैं। ऐसे में यह जान लेना चाहिए कि मई-जून के महीने में कौन-कौन सी सब्जियां किचन गार्डन में उगाई जा सकती हैं। उनके अनुसार कद्दू, भिंडी, बैंगन, ककड़ी, खीरा, करेला इत्यादि की किचन गार्डनिंग कर सकते हैं। डा. सिंह ने किचन गार्डन में मई-जून के महीने में सब्जियों को उगाने के लिए वाली चीजों खाद, गमला, मिट्टी व पानी की जरूरत बारे भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किचन गार्डन में किसी भी फल-फूल या सब्जी का पौधा लगाने के लिए बीज का सही चुनाव होना बहुत जरूरी है। अगर बीज सही नहीं होगा तो सभी मेहनत बेकार हो सकती है। कद्दू, भिंडी, बैंगन, ककड़ी और खीरा आदि सब्जियों का बीज खरीदने के लिए कृषि विशेषज्ञ से भी परामर्श कर सकते हैं। बीज भंडार से भी अच्छे किस्म के बीच आसानी से मिल जाते हैं।
डा. सी.बी. सिंह।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संकट मोचन श्री बाला जी मंदिर में हवन व भंडारे का आयोजन आज

Sat Apr 12 , 2025
संकट मोचन श्री बाला जी मंदिर में हवन व भंडारे का आयोजन आज। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री हनुमान जयंती महोत्सव के लिए सजाया मंदिर : सत्य प्रकाश गुप्ता। कुरुक्षेत्र, 11 अप्रैल : धर्मनगरी में श्री हनुमान महोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया जाता है। श्री वैश्य अग्रवाल […]

You May Like

Breaking News

advertisement