वाहनों पर जाति लिखी तो अब कटेगा चालान : अजय कुमार साहनी, डीआईजी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अब अगर किसी ने अपनी गाड़ी पर जातिसूचक नाम, उपनाम या चिह्न लगाया तो सीधे चालान होगा और जेब पर भारी जुर्माना पड़ेगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इस पर सख्ती दिखाने की तैयारी पूरी कर ली है। डीआईजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी ने बुधवार को साफ कहा कि रेंज के चारों जिलों—बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत—में गुरुवार से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि सड़क पर चल रहे कई निजी और सरकारी वाहनों की नंबर प्लेट और बॉडी पर जातिसूचक शब्द लिखे देखे जाते हैं। यह न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक माहौल बिगाड़ने वाला काम भी है। ऐसे में अब पुलिस सीधे कार्रवाई करेगी।
अभियान के दौरान पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार संदेश जारी किए जा रहे हैं कि वाहनों पर जाति लिखना अपराध है। थानों में नोटिस बोर्ड और रिकार्ड से भी जातिसूचक उल्लेख हटाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि अगर इसके बाद भी कोई नियम तोड़ता मिला तो चालान और जुर्माना तय है।
डीआईजी ने यह भी स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रमुख सचिव और डीजीपी की ओर से मिले निर्देशों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून सबके लिए बराबर है और इसे तोड़ने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने विकास विभाग की सी.एम डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की करी समीक्षा

Thu Sep 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज विकास विभाग की सी.एम. डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर अपेक्षित प्रगति ना कर पाने वाले विभागों की समीक्षा की, जिसमें पी.एम. सूर्यघर, फैमिली […]

You May Like

advertisement