Uncategorized

नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे पर अवैध कटों को किया चिन्हित, करवाए जाएंगे बंद

कुरुक्षेत्र (अमित) 8 जनवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के आदेशानुसार सडक़ सुरक्षा माह 2026 के अनुसार बुधवार को नेशनल हाईवे -44 नेशनल हाइवे 152/152डी व स्टेट हाईवे पर बने अवैध कटो का सभी सम्बन्धित विभागो के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम द्वारा सभी उपरोक्त सडक़ो पर बने अवैध कटो को चिन्हित किया गया, जिस पर उपायुक्त द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को सडक़ों पर बने सभी अवैध कटों को तुरन्त प्रभाव से बंद करने के आदेश दिये गए। संयुक्त टीम में नेशनल हाइवे के एसएचओ सुखदेव सिंह, शेर सिंह सडक़ सुरक्षा कोऑर्डिनेटर, आरटीए इंस्पेक्टर जोगेंद्र ढुल, भवन एंड निर्माण विभाग से चरणजीत सिंह एसडीओ, धर्मबीर सिंह एसडीओ व नेशनल हाइवे -44 /152डी से एसडीओ भानुप्रताप, चन्दन आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel