पत्रकारों का हुआ टीकाकरण श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने कराया शिविर का आयोजन

पत्रकारों का हुआ टीकाकरण श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने कराया शिविर का आयोजन
रुद्रपुर: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में पत्रकारों के लिए बाल भारती स्कूल में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन वर्मा एवं महामंत्री मनीष कश्यप द्वारा किया गया। जिसमें 18 से अधिक उम्र वाले पत्रकारों का टीकाकरण सवासथ विभाग द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि इस समय पत्रकार भी फ्रंटलाईन वर्कर की तरह जान की परवाह किए बगैर करोना संबंधित सही सूचनाओ को आम जनता तक पहुंचा रहे हैं। जिस कारण उनका टीकाकरण बहुत जरूरी था। वहीं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने कहा कि टीकाकरण की पत्रकार लंबे समय से मांग कर रहे थे। आज टीकाकरण होने से पत्रकारों ने खुशी जाहिर की है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने कहा कि यह प्रशासन ने हमारी बात सुनी और टीकाकरण कराया जिसके लिए मैं तहे दिल से प्रशासन का धन्यवाद करता हूँ। इस दौरान राजकुमार फुटेला, के पी गंगवार, एसपी अरोरा, चंदन बंगारी, विनोद भंडारी, ज्ञानेदर शुक्ला, अर्शी खान, दीप बेलवाल, कीर्ति रूमाल, चयन राजपूत, राकेश रावत,राजीव सिंह, ललित पाण्डेय, अजय चड्ढा, अजय जोशी, गुरबाज सिंह, पूरन रावत आदि लोग मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਦੇ ਖੁੱਲ੍ਹਣ ਦਾ ਸਮਾਂ ਸਵੇਰੇ 9 ਵਜੇ ਤੋਂ 5 ਵਜੇ ਤੱਕ ਹੀ ਰਹੇਗਾ-ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ

Mon May 10 , 2021
ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਦੇ ਖੁੱਲ੍ਹਣ ਦਾ ਸਮਾਂ ਸਵੇਰੇ 9 ਵਜੇ ਤੋਂ 5 ਵਜੇ ਤੱਕ ਹੀ ਰਹੇਗਾ-ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਮੋਗਾ, 10 ਮਈ: [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਸੰਪਾਦਕ ਪੰਜਾਬ] := ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਸ੍ਰੀ ਸੰਦੀਪ ਹੰਸ ਨੇ ਮੋਗਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨਾਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਦਫ਼ਤਰ ਵੱਲੋਂ ਮਿਤੀ 8 ਮਈ, 2021 ਨੂੰ […]

You May Like

advertisement