मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल, जांजगीर में हाईजेनिक फिश मार्केट का निर्माण पूर्णता की ओर, मछली ब्यावसायियों, उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

    जांजगीर-चांपा ,26 अगस्त, 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा जांजगीर में हाईजेनिक फिश मार्केट का निर्माण शुरू करा दिया गया है। नवंबर 2021 तक इसका निर्माण पूरा होने की संभावना है। हाईजेनिक फिस मार्केट के बन जाने से जिले के मछली ब्यावसायियों और उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
     छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कृषि और उनके अनुषांगिक व्यवसायी किसानों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। उनके व्यवसाय विस्तार और  समृद्धि के लिए सतत  सकारात्मक प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं  राज्य में संचालित की जा रहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के मछली पालन से जुड़े किसानों और व्यवसाइयों के लाभ के लिए सर्व सुविधायुक्त हाईजेनिक फिश मार्केट बनवाने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्रामीण सेवा यांत्रिकी विभाग को ऐजेन्सी नियुक्त कर 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण के लिए डीएमएफ मद से 60 लाख रूपये और विभागीय योजना एनएफडीबी से 50 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।
     उप संचालक मत्स्य पालन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम खोखरा में श्रमपदाधिकारी कार्यालय के समीप सर्व सुविधायुक्त हाईजेनिक फिश मार्केट का निर्माण किया जा रहा है।हाईजेनिक फिश मार्केट से मछली व्यवसाय से जुड़े किसानों, फुटकर व्यवसाइयों और ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा वहीं  दुर्गंध व प्रदुषण के कम होने से वातावरण सुरक्षित रहेगा। शीत गृह में मछलियों को अधिक समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। मछली की पौष्टिकता बरकरार रहेगी। मछली अधिक समय तक सुरक्षित रहने से व्यवसाइयों को नुकसान नही होगा। लोगों को शहर के पास मछली के लिए एक स्थाई मार्केट उपलब्ध होगा। मछली व्यवसाय में वृद्धि होगी। निर्माण कार्य जारी है जिसके नवम्बर तक पूर्ण होने की संभावना है। मार्केट भवन के अंदर मछली स्टोरेज सहित बिजली, पानी, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

26 अगस्त से जिले के -186 केन्द्रो में होगा कोविड का टीकाकरण

Thu Aug 26 , 2021
 जांजगीर-चांपा,26 अगस्त, 2021/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.आर. बंजारे ने बताया कि 26 अगस्त को जिले के 186 केन्द्रों में टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि  26 अगस्त  से जिला अस्पताल जांजगीर, बी.डी.एम. अस्पताल चाम्पा, सभी सामुदायिक , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सिविल डिस्पेंसरी शिवरीनारायण, बाराद्वार और चिन्हांकित हेल्थ […]

You May Like

advertisement