विश्व शांति के लिए संत समाज का अहम योगदान जरूरी : सुधा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विधायक सुभाष सुधा ने विश्व शांति यज्ञ में डाली आहुति।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने मां भद्रकाली मंदिर में किया आयोजन।

कुरुक्षेत्र 10 अक्टूबर :- विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि विश्व में शांति के लिए संत समाज के महान लोगों का योगदान बहुत जरूरी है। इस संत समाज के बिना विश्व शांति के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। विधायक सुभाष सुधा रविवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल की तरफ से मां भद्रकाली मंदिर के प्रांगण में आयोजित विश्व शांति यज्ञ कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, महामंडलेïश्वर ललितानंद महाराज, मां भ्रदकाली पीठाअध्यक्ष डा. सतपाल शर्मा, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष जय किशन, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, भाजपा जिला महामंत्री सुशील राणा, सुशील चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विश्व शांति यज्ञ में आहूति डाली और मंदिर में पूजा अर्चना की है।
विधायक ने कहा कि भारत ऋषि मुनियों की धरती है। इस देश में सदियों से शिक्षा व संस्कार देने में संत समाज की अहम भूमिका रही है। इसी तरह कुरुक्षेत्र एक विश्व प्रसिद्व धार्मिक धरा है। इस धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता के उपदेश दिए। इतना ही नहीं इस धरा से प्राचीन काल में बहने वाली पवित्र सरस्वती नदी के किनारे वेदों की रचना हुई और विश्व में दुनियों को शिक्षा व संस्कार मिले। इसलिए संत समाज हमेशा से अग्रिम पंक्ति में माने जाते है। व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष राजेश शर्मा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए विश्व शांति यज्ञ के बारे में विस्तार से जानकारी दी और भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उपाध्यक्ष जयकिशन ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी व शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, अयोध्या मंडल के बने उपाध्यक्ष - डॉ.अनवर

Sun Oct 10 , 2021
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, अयोध्या मंडल के बने उपाध्यक्ष – डॉ.अनवर आलापुर(अम्बेडकर नगर)//भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या मंडल का उपाध्यक्ष डॉ. अनवर को किया गया मनोनीत।जनपद के जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया कि जनपद में डॉक्टर साहब का संगठन के प्रति अच्छा योगदान रहा।जिससे राष्ट्रीय नेतृत्व व […]

You May Like

Breaking News

advertisement