अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

कुरूक्षेत्र, 9 मई : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक का आयोजन 9 मई 2026 को कुरुक्षेत्र स्थित जाट धर्मशाला में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय प्रधान बसवराज गौरीकर द्वारा की गई।
राज्य प्रवक्ता अमित छाबड़ा व प्रेस सचिव सूबे सिंह सुजान ने बताया कि बैठक में विभिन्न राज्यों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा शिक्षा एवं अध्यापक हितों से जुड़े अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, समान कार्य के लिए समान वेतन, अध्यापकों पर बढ़ते गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ, एकल अध्यापक विद्यालयों की समस्याएं, रिक्त पदों को भरने, स्थानांतरण नीति, सेवा सुरक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया है
बैठक में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से संबंधित मामले पर भी गहन चर्चा हुई। राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पुनर्विचार याचिका स्वीकार कर ली गई है। इसके बावजूद यदि भविष्य में अध्यापक हितों के विरुद्ध कोई प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो संगठन देशभर के शिक्षकों के हित में संयुक्त रूप से आंदोलन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लेगा।
इसके अतिरिक्त पुरानी पेंशन बहाली योजना तथा नई शिक्षा नीति पर भी गंभीर एवं विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि नई शिक्षा नीति को लागू करते समय अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और व्यवहारिक बनाने की आवश्यकता है।
संगठन की वर्तमान कार्यप्रणाली, भविष्य की रणनीति तथा देशभर के प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु संयुक्त रूप से आंदोलन एवं कानूनी कार्रवाई की रूपरेखा भी तय की जाएगी। बैठक में विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा अध्यापक हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय कार्यकारी महासचिव विनोद ठाकरान, राज्य प्रधान तरुण सुहाग, राज्य महासचिव राजेश शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष सुनील यादव तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में सीमा माथुर,निशा द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। इस अवसर पर हरियाणा राज्य के प्रत्येक जिले से अध्यक्ष व महासचिव व राज्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया और कुरूक्षेत्र ज़िला कार्यकारिणी व सभी खंड प्रधान और उनकी कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम का संचालन सतीश वत्स और मोनिका शर्मा ने किया।
इस अवसर पर संगठन ने जाट धर्मशाला कुरूक्षेत्र के प्रधान श्री कृष्ण श्योकंद को सम्मानित किया है तथा सर छोटूराम जी को भारत रत्न देने की अनुशंसा का समर्थन किया और जाट धर्मशाला और प्रबंधन का बहुत आभार प्रकट किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराणा प्रताप का जीवन हमें राष्ट्रहित, स्वाभिमान और धर्म की रक्षा हेतु सदैव दृढ़ रहने का संदेश देता है : डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

Sun May 10 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती के उपलक्ष्य में मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा शौर्य संवाद कार्यक्रम संपन्न। कुरुक्षेत्र 9 मई : महाराणा प्रताप मेवाड़ के सिसोदिया राजवंश के एक महान शासक, अदम्य योद्धा और राष्ट्रभक्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement