हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

सनातन धर्म मंदिर पंजि. कार्यालय सेक्टर 37 सी चंडीगढ़।

चंडीगढ़ : हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ की बैठक आज 29 जून को शाम 4:30 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 37 सी चंडीगढ़ में हुई जिसमें शहर के सभी मंदिरों के पदाधिकारीयो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।
श्री सूरी ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित पूर्ण आदेशों का पालन किए बिना नगर निगम एवं जिला प्रशासन चंडीगढ़ द्वारा मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों को तथाकथित अतिक्रमण के नोटिस जारी किए हैं उनमें वर्ष 2009 से पहले स्थापित मंदिरों/धार्मिक संस्थानो के प्रत्येक मामले की समीक्षा करना आवश्यक है। जिन मंदिरों/धार्मिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं उनमें से कई प्राचीन हैं और उनमें से कुछ महाभारत काल के हैं और कुछ चंडीगढ़ की स्थापना से पहले निर्मित हैं
श्री बीपी अरोड़ा अध्यक्ष ने बताया कि माननीय न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन करने के लिए मंदिरों/संस्थानों के प्रबंधन के पक्ष को सुनने और केस टू केस एग्जामिन करने के बाद हिंदू पर्व महासभा को भी एक अवसर दिया जाए जो सभी मंदिरों का एक प्रतिनिधि निकाय है। पिछले दिनों एक प्रतिनिधि मंडल, जिसमें चंडीगढ़ भाजपा के
पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण सूद एवं हिंदू पर्व महासभा से श्री बीपी अरोड़ा अध्यक्ष,कमलेश चंद्र सूरी महासचिव उपस्थित थे, ने महामहिम राज्यपाल को नगर निगम एवं जिला प्रशासन चंडीगढ़ द्वारा मंदिरों एवं धार्मिक संस्थानो को तथाकथित अतिक्रमण विषय पर भेजे गए नोटिसो की जानकारी दी और संबंधित अधिकारियों को उनके द्वारा जारी किए गए नोटिसो पर आगे कोई कार्रवाई शुरू न करने का अनुरोध किया।
महामहिम राज्यपाल ने हिंदू पर्व महासभा के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि वह मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के हित में उचित कदम उठाएंगे।
इस बैठक में श्री अरुण सूद पूर्व भाजपा अध्यक्ष चंडीगढ़ भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वह हिंदू पर्व महासभा के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। श्री अरोड़ा एवं श्री सूरी ने सभी उपस्थित मंदिर जिनको प्रशासन की तरफ से नोटिस आए हुए हैं वह अपना पक्ष रखने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स/ दस्तावेज लेकर 30 जून को म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चंडीगढ़ के ऑफिस में सिक्स फ्लोर पर दोपहर बाद 3:00 बजे अवश्य पहुंच जाए और संबंधित अधिकारियों के पास जमा करवा दें। हिंदू पर्व महासभा ने प्रशासन से भी यह भी मांग रखी कि मंदिरों को आवश्यक कागजात जमा करने के लिए बहुत कम समय दिया गया है उसकी अवधि 15 दिन आगे बढ़ा दें।
बैठक में हिंदू पर्व महासभा के सभी सदस्य विशेषतया बीपी अरोड़ा अध्यक्ष, कमलेश चंद्र सूरी महासचिव, रमेश मल्होत्रा मुख्य संरक्षक, वाई के सरना वरिष्ठ उप प्रधान, लक्ष्मी नारायण सिंगला, राम धन अग्रवाल, रतनलाल, पदम चंद राय, राजेंद्र गुप्ता, अनुज कुमार सहगल, देस राज बंसल एवं अजय कौशिक प्रेस सचिव उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गतिंदर कमल ने दोहते आरुष के जन्मदिन पर भजन कीर्तन करवाया

Mon Jun 30 , 2025
अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के कार्य सराहनीय और समय की जरूरत:एडवोकेट जगजीत सोढ़ी फिरोजपुर 29 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement