हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
पंचकुला :- आज 12 अक्तूबर को ब्राह्मण भवन सैक्टर 12 पंचकुला में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशिक सफीदों की अध्यक्षता में राष्ट्रीय परशुराम परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पं सुनील भराला मंत्री महोदय उत्तरप्रदेश सरकार , मोहन लाल शर्मा एम एल ए राई , नरेंद्र शर्मा एम एल ए डेरा बसी , कुलदीप वत्स एम एल ए बादली , आदरणीय पंडित जीले सिंह पिचोलिया प्रदेशाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महासंघ एवं प्रदेशाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा हरियाणा तथा अन्य गणमान्य विभुतियों से सुशोभित भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय परशुराम परिषद हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें आपके साथी राजेन्द्र कौशिक ( राष्ट्रपति अवार्डी ) अम्बाला को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है , इस उपलब्धि के लिए समस्त ब्राह्मण समाज जिला अम्बाला बधाई का पात्र है।