
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 13 मई : षडदर्शन साधुसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक 20 मई 2026 दिन बुधवार को गाँव फरल (फल्गु) जिला कैथल में आयोजित होगी।
षडदर्शन साधुसमाज के महामंत्री महंत ईश्वर दास एवं संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने बताया कि इस बैठक में सभी पदाधिकारियों संतों- महंतो,महापुरषों को बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य है। बैठक गाँव फरल संत कबीर गरीब दासी आश्रम फरल में महंत सुनील दास के यहाँ 20 मई 2026 दिन बुधवार को गाँव फरल (फल्गु) जिला कैथल में प्रातः 10 बजे होगी। सभी से निवेदन है समय पर पहुचने का कष्ट करे।


