गुरुकुल कुरुक्षेत्र के पूर्व छात्रों की अहम मीटिंग सम्पन्न

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के पूर्व छात्रों की अहम मीटिंग सम्पन्न।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

गुरुकुल की प्रगति एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु करेंगे प्रयास।

कुरुक्षेत्र, 03 मई : गुरुकुल कुरुक्षेत्र से अपनी शिक्षा पूर्ण कर वर्तमान में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे पूर्व छात्रों की एक अहम बैठक आज गुरुकुल परिसर में हुई। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, फौजी, उद्यमी और सरकारी विद्यालयों में सेवाएं प्रदान कर रहे अध्यापक शामिल रहे। गुरुकुल में पहुंचने पर प्रधान राजकुमार गर्ग एवं प्राचार्य सूबे प्रताप ने सभी पूर्व छात्रों का अभिनन्दन किया।
इस दौरान हुए विशेष संवाद सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार ने कहा कि किसी भी संस्था के उत्थान हेतु सकारात्मक सोच और पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने वाली एक टीम की जरूरत होती है। आचार्यश्री देवव्रत के ओजस्वी मार्गदर्शन में गुरुकुल कुरुक्षेत्र आज देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कई बार अपने भाषणों में गुरुकुल कुरुक्षेत्र की शिक्षण प्रणाली, यहां की गोशाला, प्राकृतिक चिकित्सालय और प्राकृतिक कृषि फार्म का उल्लेख कर चुके हैं। अब हम सभी का यह दायित्व बनता है कि जो प्रतिष्ठा आचार्यश्री ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र की बनायी है, उसे हमेशा बनाकर रखें और संभव हो तो उसमें वृद्धि करें। उन्होंने पूर्व छात्रों से आग्रह किया कि गुरुकुल में मिली शिक्षा और संस्कारों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि युवाओं को समाज में फैली बुराइयों से बचाया जाए सके और वे समाज में सजग प्रहरी बनकर देश की उन्नति मंे सहायक बनें। इस अवसर पर व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, आर्यसमाज यमुनानगर के प्रधान मोहित आर्य भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जो कृष्ण का भजन करते हैं, कृष्ण उनका भजन करते हैं : अमल कृष्ण प्रभु जी

Sun May 4 , 2025
जो कृष्ण का भजन करते हैं, कृष्ण उनका भजन करते हैं : अमल कृष्ण प्रभु जी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। इस्कॉन द्वारका, दिल्ली के 175 भक्तों ने महामंत्र की धुन पर घंटों नृत्य कर कुरुक्षेत्र में मचाया धमाल। कुरुक्षेत्र 3 मई : इस्कॉन के गुरु महाराज गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी […]

You May Like

advertisement