आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

जांजगीर-चांपा, 20 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 5 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील जांजगीर के ग्राम पचेड़ा निवासी श्री इमरान मोहम्मद की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता नजीर मोहम्मद, ग्राम धुरकोट निवासी श्री बिहारी लाल की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती सफेद बाई , तहसील बलौदा के ग्राम खिसोरा निवासी श्रीमती बैजंती बाई के गाज गिरने से मृत्यु होने पर उनके पति प्रहलाद श्रीवास, तहसील पामगढ़ के ग्राम बोहारडीह निवासी श्रीमती फिरतीन बाई की लू लगने से मृत्यु होने पर उनके पति रामकिशुन लोहार एवं तहसील अकलतरा के ग्राम पचरीदल्हा निवासी श्री पिताम्बर धनुहार के सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती कुमारी बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनरेगा से मिल रहा गांव में ही रोजगार पलायन करने से श्रमिक हो रहे दूर<br>-- मनरेगा में 815 कार्यों में 43 हजार 625 श्रमिक कर रहे हैं कार्य

Tue Dec 20 , 2022
जांजगीर चांपा। कोरोना कॉल के उस दौर में भी महात्मा गांधी नरेगा ने ग्रामीण मजदूरों का हाथ थामे रखा और काम दिया, जिससे योजना में श्रमिकों की निर्भरता बढ़ती जा रही है। मनरेगा में श्रमिक काम करते हुए नजर आ रहे हैं। योजना से जुड़े श्रमिक प्रतिदिन तालाब गहरीकरण, नया […]

You May Like

Breaking News

advertisement