आकस्मिक मृत्यु के 07 प्रकरणों में 28 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

जांजगीर-चांपा, 08 अक्टूबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 07 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत  चार- चार रुपए के मान से कुल 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
     जिले की तहसील जांजगीर के ग्राम सिवनी निवासी श्रीमती मंगलीन बाई सूर्यवंशी, ग्राम मड़वा के श्री विश्वात्मा सिंह, अकलतरा तहसील के ग्राम परसाहीनाला निवासी श्री कान्हादास मानिकपुरी, ग्राम परड़िया की कुमारी मंजू सोनझरी, तहसील पामगढ़ के ग्राम लोहर्सी के श्री दद्दू और तहसील मुख्यालय सक्ती के श्री शिवचरण खर्रा की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील शिवरीनारायण के ग्राम भठली निवासी श्री श्याम लाल की पुराने मकान के मलबा गिरने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जांजगीर, अकलतरा, बम्हनीडीह, शिवरीनारायण और बलौदा में तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Fri Oct 8 , 2021
जांजगीर-चांपा ,08 अक्टूबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के मध्य पूर्व में जारी पदस्थापना आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अकलतरा तहसीलदार श्री पवन कोसमा को जांजगीर तहसीलदार और बम्हनीडीह तहसीलदार सुश्री गरिमा मनहर […]

You May Like

Breaking News

advertisement