आकस्मिक मृत्यु के 08 प्रकरणों में 32 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

जांजगीर-चांपा, 09 अक्टूबर,  2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 08 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 32 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले की तहसील जांजगीर के ग्राम नैला की श्रीमती पुराइन बाई यादव की लू लगने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र श्री लालाराम यादव, श्री राजा सूर्यवंशी की बिच्छु काटने से मृत्यु होने पर उनकी  पत्नि श्रीमती प्रेमलता सूर्यवंशी, ग्राम भडे़सर के श्री मंगलराम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके  पुत्र श्री नम्मुलाल सूर्यवशी, तहसील पामगढ़ के ग्राम भूईंगांव के श्री रजनीकांत की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री फागूराम, ग्राम सबरियाडेरा (देवरी) के श्री छतराम यादव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी  पत्नि श्रीमती फुलेसरी, तहसील बलौदा के ग्राम जावलपुर निवासी  ईश्वरी साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पुत्र सीताराम साहू, तहसील मुख्यालय बाराद्वार निवासी श्री रथराम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी  पत्नी श्रीमती अनिता और ग्राम सरहर के श्री विरेन्द्र कुमार की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी  पत्नी श्रीमती अहिल्या बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1158.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Sat Oct 9 , 2021
जांजगीर-चांपा, 09 अक्टूबर, 2021/  जिले में 1 जून से 08 अक्टूबर तक- 1158.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में- 1115 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।     अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिले में सबसे ज्यादा बलौदा तहसील में 1319.6 […]

You May Like

Breaking News

advertisement