भाजपा सरकार में नौजवान, किसान व विद्यार्थी है सबसे ज्यादा पीड़ित – उदयप्रकाश यादव-राष्ट्रीय महासचिव
जनता चाहती है 2022 में सपा की सरकार बने
आजमगढ़। समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव उदयप्रकाश यादव का जनपद में पहुॅचने पर पार्टी के युवा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया। संचालन छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीर्वाद यादव ने किया।
नेहरू हाल में फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव उदयप्रकाश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे जो जिम्मेदारी दिया उसका पालन करते हुए मैं सभी जनपदों में जाकर वहां के युवा संगठनों की समीक्षा कर उनको आने वाले सन् 2022 के महत्वपूर्ण चुनाव में किस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष 351 विधायक का लक्ष्य पूरा करेंगे। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा पीड़ित नौजवान, किसान व विद्यार्थी है। करीब डेढ़ साल से शिक्षण संस्थान बन्द पड़े हैं। गॉव के गरीबों, किसानों के बच्चों को शिक्षा से वंचित हैं। हम लोग किसानों के बेटे हैं आज खेती से कोई व्यक्ति अपने बच्चे की शिक्षा, चिकित्सा का इन्तजाम नहीं कर सकता। नौजवान, बेरोजगारी की मार से मारा-मारा फिर रहा है। किसान अपनी मॉगों को लेकर सड़कों पर बैठा है। नौजवानों को नौकरी मॉगने पर सरकार लाठी से पिटवाती है। नौजवान, किसान, बेरोजगार, गरीब, पिछड़़े, दलित, अल्पसंख्यक सब लोग चाहते हैं कि सन् 2022 में स0पा0 की सरकार बने और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत विजय यादव, पूर्व एम0एल0सी0 कमला प्रसाद यादव, सना परवीन, जोरार खान, मो0शाकिर, तारिक फैसल, दुर्गेश यादव, शिवम सिंह, वेदप्रकाश यादव, राजेश गिरी, रामरतन, संतोष सोनकर, दीपक यादव, संदीप, संजय, राजाराम सोनकर, चन्द्रशेखर गुल्लू, आजाद, अर्पित श्रीवास्तव, निशान्त राय, विवेक सिंह, अजीत राव आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट पदमाकर पाठक