बिहार:टीकाकरण महाअभियान : जिले में 96 हजार से अधिक लोगों ने लगाया सुरक्षा का टीका

टीकाकरण महाअभियान : जिले में 96 हजार से अधिक लोगों ने लगाया सुरक्षा का टीका

  • 64 हजार से अधिक लोगों ने पहला डोज तथा 31 हजार से अधिक ने लगाया दूसरा डोज
  • जिले में कुल टीका लगाने वाले व्यक्तियों की संख्या हुई 13 लाख से अधिक
  • जिले के शहरी क्षेत्रों में 89 प्रतिशत लोगों ने लगाया है पहली डोज का टीका
  • संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीका की दोनों डोज आवश्यक : सिविल सर्जन

पूर्णिया संवाददाता

कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में मंगलवार को एक दिवसीय टीकाकरण महा-अभियान चलाया गया था| जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यह सभी अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत का ही नतीजा रहा कि पूरे जिले में एक दिन में 96 हजार से अधिक लोगों द्वारा टीका लगाया गया तथा जिला अपने निर्धारित लक्ष्य एक लाख के बिल्कुल नजदीक तक पहुँच सका। एक दिवसीय टीकाकरण महा-अभियान के लिए जिले में कुल 506 केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक तथा पूर्णिया शहरी क्षेत्र के टाउन हॉल में रात्रि 09 बजे तक टीकाकरण कार्य जारी रहा। महा-अभियान में जिले के 64 हजार 506 लोगों द्वारा कोविड-19 टीका की पहली डोज जबकि 31 हजार 750 लोगों द्वारा दूसरी डोज लगायी गयी ।

प्रखंड स्तर पर बनबनखी में हुआ सबसे अधिक टीका :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विनय मोहन ने बताया कि एक दिवसीय टीकाकरण महा-अभियान में बनबनखी प्रखंड का प्रदर्शन बेहतर रहा। वहां सबसे अधिक 09 हजार 137 लोगों द्वारा टीका लगाया गया। अन्य प्रखंडों में अमौर में 07 हजार 510, बैसा में 04 हजार 610, बायसी में 06 हजार 442, बी.कोठी में 06 हजार 463, भवानीपुर में 05 हजार 521, डगरूआ में 07 हजार 350, धमदाहा में 08 हजार, जलालगढ़ में 04 हजार 98, कसबा में 04 हजार 815, के.नगर में 06 हजार 919, पूर्णिया पूर्व ग्रामीण में 06 हजार, सदर अस्पताल में 559, पूर्णिया पूर्व शहरी क्षेत्र में 05 हजार 840, रुपौली में 08 हजार 940 तथा श्रीनगर में 04 हजार 52 लोगों ने टीका लगाया।

जिले में कुल टीका लगाने वाले व्यक्तियों की संख्या हुई 13 लाख से अधिक :
एक दिवसीय टीकाकरण महा-अभियान के बाद अब जिले में कुल टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 13 लाख 18 हजार 785 हो गई है। इसमें 10 लाख 41 हजार 11 लोगों द्वारा पहला डोज जबकि 02 लाख 77 हजार 774 लोगों द्वारा दूसरा डोज लगाया गया है। जिले में 10 लाख 66 हजार 469 लोगों को कोविशील्ड लगाया गया है और 02 लाख 52 हजार 316 लोगों को कोवैक्सीन दी गयी है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विनय मोहन ने बताया कि जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में कुल 89 प्रतिशत लोगों के पहला डोज का टीकाकरण हो चुका है जिसमें पूर्णिया शहरी क्षेत्र में 88.89 प्रतिशत, बनबनखी नगर पंचायत में 90.05 प्रतिशत तथा कसबा नगर पंचायत में 88. 89 प्रतिशत लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है। इसे जल्द ही शत प्रतिशत तक पूरा कर लिया जाएगा।

संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीका की दोनों डोज आवश्यक : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. एस. के. वर्मा ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए सभी लोगों को टीका लगाना आवश्यक है। कोविड-19 का टीका दो डोज के रूप में दिया जाता है। जो व्यक्ति कोविशील्ड लगाया है उसे 84 दिन पश्चात तथा जो व्यक्ति कोवैक्सीन लगाया है उसे 28 दिन बाद टीका की दूसरी डोज लगायी जाती है। संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए सभी को दोनों डोज लेना आवश्यक है। तभी लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सकेगा जो कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है। इसलिए जिले के सभी व्यक्तियों को कोविड-19 टीका की दोनों डोज जरूर लगाना चाहिए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:दिनदहाड़े हथियारबंद दो अज्ञात अपराधियों ने घर में जबरन घुसकर लूटपाट की घटना का असफल प्रयास

Wed Sep 1 , 2021
दिनदहाड़े हथियारबंद दो अज्ञात अपराधियों ने घर में जबरन घुसकर लूटपाट की घटना का असफल प्रयास फारबिसगंज संवाददाता फारबिसगंज( अररिया)बुधवार को दिनदहाड़े हथियारबंद दो अज्ञात अपराधियों ने घर में जबरन घुसकर लूटपाट की घटना का असफल प्रयास किया। हालांकि इस दौरान अपराधियों ने घर में अकेली गृहिणी के साथ मारपीट […]

You May Like

advertisement