बिहार:अररिया में मनी दो दिन होली, अकीदत के साथ शेबे बरात पर्व भी शांतिपूर्ण संपन्न

अररिया में मनी दो दिन होली, अकीदत के साथ शेबे बरात पर्व भी शांतिपूर्ण संपन्न
अररिया
रंगों का त्योहार होली पूरे जिले भर में दो दिनों तक शांतिपूर्वक होली मनाई गई। इस बाबत लोग खूब रंगों में सरोबार देखे गए और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद शुक्रवार व शनिवार के शाम तक देते रहे। इस बीच जिला प्रशासन ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए शहर के हर चौक चौराहे पर पुलिस टीम गठित कर रखी थी और बराबर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा गस्ती भी हो रही थी। कहीं से कोई अप्रिय घटना की समाचार प्राप्त नहीं है। कुल मिलाकर होली पर्व शांतिपूर्वक जिले भर में संपन्न हो गई। वही दूसरी ओर जिले भर में शुक्रवार की शाम को शबे बरात सादगी के साथ पूरी रात भर इबादत करते देखे गए। मुस्लिम समुदाय के लोग रात भर जागकर शबे बरात पर्व मनाया और अल्लाह को राजी करने में पूरी रात भर जगे रहे। इस बीच मध्य रात्रि में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों के कब्र पर जाकर फातिहा खानी की गई और उनके लिए मगफिरत की दुआएं की।
वहीं दूसरी ओर पूरे जिले भर में व ग्रामीण क्षेत्रों के आसपास के इलाकों में होली एवं शबे बरात पर्व बेहद शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया।
अररिया फोटो नंबर 2
अररिया फोटो नंबर 3

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:वेन्डिलेटर पर हैं शिक्षक मनोज कुमार संघ ने व्हाट्सएप पर चलाया सहयोग राशि के लिए अभियान परिवार से मिलकर दिया चौदह हज़ार रुपए का सहयोग राशि और पीड़ित परिवार का एकाउंट नंबर जारी कर किया आर्थिक सहयोग का अपील

Mon Mar 21 , 2022
वेन्डिलेटर पर हैं शिक्षक मनोज कुमार संघ ने व्हाट्सएप पर चलाया सहयोग राशि के लिए अभियान परिवार से मिलकर दिया चौदह हज़ार रुपए का सहयोग राशि और पीड़ित परिवार का एकाउंट नंबर जारी कर किया आर्थिक सहयोग का अपील। पलासी – पलासी प्रखण्ड में कार्यरत शिक्षक मनोज कुमार यादव होली […]

You May Like

advertisement