बिहार:फारबिसगंज में नगर परिषद में दूसरे भी कर्मचारियों का हड़तालसंघ के बैनर के साथ जमकर प्रदर्शन किया

फारबिसगंज में नगर परिषद में दूसरे भी कर्मचारियों का हड़ताल
संघ के बैनर के साथ जमकर प्रदर्शन किया

फारबिसगंज में नगर परिषद में दूसरे भी कर्मचारियों का हड़ताल
संघ के बैनर के साथ जमकर प्रदर्शन किया।

फारबिसगंज (अररिया)से मो माजिद

फारबिसगंज में नगर परिषद में दूसरे दिन बुधवार को कर्मचारियों का हड़ताल जारी रहा। कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए संघ के बैनर के साथ जमकर प्रदर्शन किया। नप कर्मी अपने 12 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे। मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सूरज कुमार सोनू ने कहा कि बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में सभी निकाय में कार्यरत कर्मी अपनी भेदभाव को भुलाते हुए मांगों के समर्थन में एकजुट है। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष कृष्णनंद मंडल, प्रभारी प्रधान सहायक चंद्रनाथ चंदन, सेवानिवृत्त प्रधान सहायक परमानंद कुमार, गंगा प्रसाद दास, कनीय अभियंता विनोद प्रसाद सिंह, गजेंद्र सिंह, शिवशंकर तिवारी, योगानंद मंडल, आर्यन कुमार राय, अमरनाथ कुमार झा, सुरेश पासवान, गुलाम मुस्तफा, मनोहर राज, कर संग्रहकर्ता अमित कुमार, वसीम अहमद, संजय जायसवाल, सत्य प्रकाश, विनय सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:बीमार पत्नी की ईलाज के लिए रुपये की निकासी करने गए खाताधारी के एकाउंट से बीयालीस हजार से अधिक रुपए की अवैध निकासी

Thu Sep 9 , 2021
बीमार पत्नी की ईलाज के लिए रुपये की निकासी करने गए खाताधारी के एकाउंट से बीयालीस हजार से अधिक रुपए की अवैध निकासी फारबिसगंज (अररिया) से मो माजिद बीमार पत्नी की ईलाज के लिए रुपये की निकासी करने गए खाताधारी के एकाउंट से बीयालीस हजार से अधिक रुपए की अवैध […]

You May Like

Breaking News

advertisement