प्रभारी सचिव का भ्रमण कार्यक्रम – विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण करेंगे

जांजगीर चांपा, 24 फरवरी,2022/ जिले के प्रभारी और गृह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विभाग के सचिव 24 और 25 फरवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे।
 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 24 फरवरी सायं 4:00 बजे नवा रायपुर से प्रस्थान कर शाम 7 बजे जांजगीर पहुंचेंगे। वे शाम- 7:00 बजे से -7:30 बजे तक कलेक्टर पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वन मंडल अधिकारी से सर्किट हाउस में जिले की प्रगति के संबंध में चर्चा करेंगे। वे 25 फरवरी को सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वे दोपहर 12:30 से 1.30 बजे तक विकासखंड नवागढ़ में, दोपहर 3:00 से शाम 6 बजे तक विकासखंड बलौदा और अकलतरा में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। वे सायं 6:00 बजे नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाई,हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा-2022, जिला, अनुविभाग, तहसील स्तर पर बोर्ड परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

Thu Feb 24 , 2022
  जांजगीर-चांपा, 24 फरवरी, 2022/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आगामी 2 और 3 मार्च से शुरू हो रही हाई स्कूल/हायर सेकेन्डरी परीक्षा 2022 के सुचारू संपादन एवं संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर एवं सक्ती में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम जांजगीर- 7817-222604, […]

You May Like

Breaking News

advertisement