चिटौली गांव मे कुछ खुरापाती लोगों ने मंढी परिसर में लगे स्तंभ उखाड़ कर स्तंभ तोड़ने की कोशिश करी, ग्रामीणों में आक्रोश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली मढ़ी पर कुछ खुरापाती एवं नशेड़ी लोगों ने मंढी परिसर में लगे स्तंभ को तोड़ने एवं उखाड़ने की कोशिश की जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव चिटौली निवासी बाबूराम शर्मा और प्रशांत पब्लिक स्कूल के प्रबंध, ग्राम प्रधान अनुज कुमार सिंह ने बताया कि चिटौली गांव के (शिव मंदिर) गंगा मईया मढ़ी का जीर्णोद्धार करने के लिए मंढी परिसर एवं मढ़ी परिसर के बाहर खाली पड़ी जमीन पर सीमेंट के स्तंभ लगाए गए थे। जिसे 18 अप्रैल शनिवार देर रात्रि में कुछ अज्ञात खुरापाती, नशेड़ी लोगों ने गांव में शांति व्यवस्था एवं माहौल खराब करने की कोशिश कर मढ़ी परिसर में लगें सीमेंट के स्तंभ तोड़ने एवं उखाड़ने की कोशिश की। जिस गांव के सभी ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव में बवाल होने की स्थिति को देखकर किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी‌। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों का आक्रोश शांत कराया। उसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी। इस मौके पर मढ़ी के पुजारी महंत कन्हैयालाल, पोशाकी लाल, हेमराज, कुंवर सेन मौर्य, कृपा शंकर, प्रॉपर्टी डीलर बाबूराम शर्मा, मुन्ना लाल, रामबाबू, रमेश पाठक, छोटे लाल, राजेश श्रीवास्तव, शिव अवतार शर्मा, विकास शर्मा, राजू, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव ठाकुर उमेश सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार, प्रदुमन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान में आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Mon Apr 20 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 19 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement