रुद्रपुर उत्तराखंड:देवभूमि व्यपार मंडल के सहयोग से मुख्य बाजार के व्यपारियो के लिए आज वैक्सीनेशन कैप शुरू किया गया

देवभूमि व्यपार मंडल के सहयोग से मुख्य बाजार के व्यपारियो के लिए आज वैक्सीनेशन कैप शुरू किया गया

रुद्रपुर: देवभूमि व्यपार मंडल के सहयोग से मुख्य बाजार के व्यपारियो के लिए आज वैक्सीनेशन कैप शुरू किया गया। महाराजा रंजीत सिंह पार्क में लगाये गए इस कैम्प का उद्घाटन देवभूमि व्यपार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान देवभूमि व्यपार मंडल के महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि व्यपारियो की सुविधा के लिए यह कैम्प लगाया गया है। जब तक व्यपारियो का टीकाकरण पूरा नहीं होता तब तक यह कैम्प जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यपारियो के अलावा अन्य लोग भी इस कैम्प का लाभ उठा सकते हैं। कैम्प मे कोविशील्ड के साथ ही कोवैक्सीन की भी दूसरी डोज लगाई जा रही हैं। विकास शर्मा ने व्यपारियो व अन्य लोगों से इस कैम्प का लाभ उठाने का आव्हान किया है। श्री शर्मा ने कहा कि करोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। वैक्सीन ही इससे बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार उतराखंड मे शत प्रतिशत टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए अभियान चला रही हैं। दिसम्बर तक प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण कर लिया जायेगा। वहीं जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बाजार क्षेत्र में व्यपारियो की सुविधा के लिए टीकाकरण कैम्प लगाने की जरूरत कई दिनों से महसूस की जा रही थी। जिसे देखते हुए यह कैम्प लगाया गया है। उन्होंने कहा कि करोना से निपटने के लिए सभी को खुद आगे आकर टीकाकरण कराने की जरूरत है। इस दौरान राहुल सरीन, आदित्य आहूजा, दीपा जोशी, हरजीत राठी, सोनू,दिनेश, मोहन, सुरेश, विशाल आदि अन्य लोग मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:प्रयास ने जरूरतमंदों के लिए लगाया राहत शिविर

Sun Oct 17 , 2021
रिपोर्ट पदमाकर पाठक प्रयास ने जरूरतमंदों के लिए लगाया राहत शिविर सठियांव ब्लॉक के खेमऊपुर गांव में आदिवासी बस्ती के मध्य जलजमाव की दुश्वारियां से निजात दिलाने प्रयास सामाजिक संगठन ने राहत कैंप का आयोजन किया। आजमगढ़।स्थानीय निवासियों के लिए कैंप में जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क खाद्य सामग्री एवं मौसम […]

You May Like

advertisement