फिरोजपुर में कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं सोए यह संकल्प है फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा का: जिम्मी कक्कड़

फिरोजपुर 9 फरवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

फिरोजपुर का कोई भी व्यक्ति भरपेट खाना खाए बिना ना सोए यह संकल्प है फिरोजपुर लंगर सेवा फिरोजपुर फाउंडेशन का श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) और जिम्मी कक्कड़ ने बताया कि हमारी संस्था पिछले करीब 3 साल से मुफ्त में जरूरतमंदों को लंगर बांट रही हैं रोजाना तकरीबन 750 आदमियों को इस संस्था द्वारा भोजन कराया जाता है 21 भिखारी और 12 बुजुर्ग दंपतियों को भी उनके स्थान पर घरों में खाना पहुंचाया जा रहा है खाने में चावल, दाल, खिचड़ी और परशादे परोसे जाते हैं डिसएबल बच्चों को भी दूध परोसा जाता है
सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड के बाहर फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्य जो इसी जगह पर दोपहर 12:00 बजे से और शाम 7:00 बजे से सभी जरूरतमंद लोगों को लंगर मुहैया करवाते हैं

श्री पवन बंसल और अशोक शर्मा रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम कोविड-19 की पालना करती है बिना मास्क लगाए लंगर नहीं बांटते उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया कि वह भी मास्क जरूर लगाएं इसी में उनका और समाज का फायदा होगा उन्होंने आगे कहा कि अगर ईश्वर ने हमें इस लायक बनाया है तो दान पुण्य जरूर करना चाहिए बशर्ते कि दान सही जगह इस्तेमाल होना चाहिए

इस मौके पर श्री शैलेंद्र कुमार(बबला) अशोक शर्मा सुनील अरोड़ा पवन बंसल विशाल सेठी अमन चावला सनी मोंगा राहुल ओबरॉय राजेश गुलाटी करण कटारिया इत्यादि ने लंगर बांटने की सेवा निभाई

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भाजपा आज करेगी अपना घोषणा पत्र जारी,

Wed Feb 9 , 2022
देहरादून:भाजपा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को अपना दृष्टि पत्र जारी करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसका विमोचन करेंगे। दृष्टिपत्र में भाजपा खासकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस कर सकती है। दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री सुभाष रोड स्थित एक होटल में भाजपा का दृष्टिपत्र जारी […]

You May Like

advertisement