यातायात नियमों का पालन करने में हम सबकी सुरक्षा – कलेक्टर, जनजागरूकता रथ और पुलिस जवानों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 जांजगीर-चांपा, 20 अगस्त, 2021 / कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में कोरोना और  यातायात सुरक्षा सप्ताह का फीता काटकर शुभारंभ किया। कलेक्टर और एसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कंट्रोल रूम परिसर में यातायात पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर कोरोना तथा यातायात जागरूकता रथ और पुलिस जवानों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने कोरोना और  यातायात जागरूकता की संक्षिप्त वीडियो फिल्म का भी अवलोकन किया। 
कलेक्टर ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम स्वयं  और अपने परिवार  की सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाना चाहिए।  दुर्घटना की स्थिति में गंम्भीर चोट से  हेलमेट  सुरक्षित रखता है। उन्होंने कहा कि कोरोना और  यातायात जन जागरूकता अभियान सतत जारी रहेगा।  दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले में सभी समुचित उपाय किए जा रहे हैं।जिन स्थानों पर विगत वर्षों में अधिक दुर्घटनाएं हुईं हैं, उन्हें चिंन्हित कर यातायात सुरक्षा से संबंधित उपाय किए जाएं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। गाड़ी चलाते समय लाइसेंस सहित आवश्यक कागजात साथ में लेकर चलें, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएं। छोटे बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दे। 
कलेक्टर ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर का बहुत ही कड़वा अनुभव रहा है। कोरोना का संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अवश्य लगाएं। शारीरिक दूरी का पालन करें और साबुन और सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें। कोरोना वायरस से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने बताया कि जिले के 5 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण अभियान सतत जारी है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सा संबंधी सभी आवश्यक सुविधाओं की तैयारी की जा रही है। 
जागरूकता से ही सुरक्षा संभव- एस पी-
 पुलिस अधीक्षक श्री  ठाकुर ने कहा कि सभी नागरिक जागरूक होकर यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों के उल्लंघन पर आर्थिक दंड की कार्रवाई  कारगर उपाय नहीं है,  यातायात नियमों के प्रति जागरूकता से ही दुर्घटनाएं रोकी जा सकती है। यातायात और कोरोना जागरूकता अभियान जिले में सतत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटना मुक्त और सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  कोरोना की तीसरी लहर की  आशंका अभी बनी हुई है। पुलिस, प्रशासन और  स्थानीय निकायों दिया सयुंक्त रुप से कोरोना से सुरक्षा संबंधी  निर्देशों का पालन करवाने सतत कार्रवाई की जा रही है। 
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा, यातायात प्रभारी श्री संदीप मित्तल, आर आई मंजूलता केरकेट्टा, तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, अकलतरा क्षेत्र के 10 दुकानों पर कार्रवाई 3,100 रुपये का अर्थदंड वसूला गया

Fri Aug 20 , 2021
जांजगीर-चांपा, 20 अगस्त,ं 2021/ अनुविभागीय अधिकारी सह अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्रीमती मेनका  प्रधान के निर्देश में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती अपर्णा आर्या, श्री शांतनु भट्टाचार्य एवं श्री बृजमोहन सिंह परस्ते की  संयुक्त जांच टीम द्वारा त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने अकलतरा विकासखण्ड के […]

You May Like

advertisement