महन्त जगन्नाथपुरी जी महाराज के सानिध्य में इस्माइलाबाद में प्रयास संस्था ने नशे के विरुद्ध निकाली पैदल जागरूकता यात्रा।

महन्त जगन्नाथपुरी जी महाराज के सानिध्य में इस्माइलाबाद में प्रयास संस्था ने नशे के विरुद्ध निकाली पैदल जागरूकता यात्रा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

महन्त जगन्नाथपुरी जी महाराज ने किया डॉ. अशोक वर्मा को सम्मानित।
संत समाज और संस्थाओं की भागीदारी से नशे को रोकने का प्रयास सार्थक होगा : डॉ. अशोक वर्मा।

कुरुक्षेत्र इस्माईलाबाद :- प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा इस्माईलाबाद में नशे के विरुद्ध प्रथम पैदल जागरूकता यात्रा निकाल लोगों को जागरूक किया। बता दें कि प्रयास संस्था हरियाणा के प्रत्येक शहर में नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। इस कड़ी में कुरुक्षेत्र में यह 21वां जागरूकता अभियान है जिसमें शहर और गांव गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र के कार्यकारी प्रधान और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हरियाणा के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के मार्गदर्शन प्ररेणा और नेतृव में यह जागरूकता अभियान निरंतर जारी है। श्रीकांत जाधव साहब हरियाणा को नशा मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ साथ नशे में ग्रस्त लोगों को नवजीवन देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। नशा व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देता है। नशे में ग्रस्त व्यक्ति को सामान्य व्यक्ति के जीवन में लाने के लिए उनके उपचार की भी व्यवस्था की जाती है। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारकंडेश्वर जन सेवा ट्रस्ट ठसका मीरा जी के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी जी महाराज ने विशेष रूप से भाग लिया और कहा कि वे इस अभियान में तन मन धन से तत्पर हैं। उन्होंने अपनी ओर से प्रयास संस्था के सिपाही डॉ. अशोक कुमार वर्मा को तुलसी की माला और शाल से सम्मानित करते हुए कहा कि यह आज समय की मांग है जिसमें पुलिस के प्रयास बहुत ही सराहनीय है। विकास नशा मुक्ति सोसायटी के प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि वे नशे में ग्रस्त लोगों  का नशा छड़वाने के लिए कई वर्षों से प्रयास कर रहे हैं और अब वे पुलिस, प्रशासन और प्रयास के साथ मिलकर कार्य करेंगे. एंटी करप्शन से हरदेव हांडा ने इस पुनीत कार्य में भाग लेते हुए कहा कि नशे को रोकने के लिए वे भी लोगों को जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर राजेश, राहुल, विशाल, रजत, दीपक, भ्रष्टाचार विरोधी संस्था एंटी करप्शन से हरदेव हांडा, सतीश गाबा, मास्टर पुरुषोत्तम चंद, मास्टर माम राज, विनोद शर्मा, सतीश कौशल, कमलजीत, संजीव अरोड़ा आदि उपस्थित रहे और जागरूकता यात्रा में भागीदारी की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेहरु युवा केन्द्र ने राष्ट्रीय सप्ताह के अंतर्गत किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

Thu Jan 21 , 2021
नेहरु युवा केन्द्र ने राष्ट्रीय सप्ताह के अंतर्गत किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र 21 जनवरी :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केन्द्र कुरुक्षेत्र के द्वारा जिला भर में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों तथा युवा/युवती […]

You May Like

advertisement