जयराम विद्यापीठ में सावन अधिक मास में हुआ तुला दान

जयराम विद्यापीठ में सावन अधिक मास में हुआ तुला दान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने करवाया तुला दान।

कुरुक्षेत्र, 2 अगस्त : देश के विभिन्न राज्यों में संस्कृत के प्रचार प्रसार, कन्या शिक्षा, योग, विज्ञान, अध्यात्म एवं गौ संरक्षण के क्षेत्र में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा श्री जयराम विद्यापीठ में सर्वकल्याण की भावना से सावन पूजन एवं रुद्राभिषेक निरंतर किया जा रहा है।
सावन पूजन एवं रुद्राभिषेक के लिए देश के विभिन्न राज्यों से दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे है। बुधवार को भी पंजाब के लुधियाना से लक्षिता, सौरभ सोनी, नितिका एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत सावन अधिक मास का पूजन एवं रुद्राभिषेक करने के उपरांत तुलादान किया। पूजन करवा रहे आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री ने बताया कि तुलादान में कष्टों से मुक्ति एवं मंगल कामना के लिए यजमान द्वारा अपने भार के बराबर अनाज का दान किया जाता है।
आचार्य लेखवार ने बताया कि सावन अधिक मास का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इसे पुरुषोत्तम मास या मलमास भी कहते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि अधिक मास में सभी देवी-देवता देवलोक से आकर पृथ्वीलोक पर वास करते है। वहीं इस साल अधिक मास सावन महीने में लगा है, जिससे इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। अधिक मास में भले ही शुभ-मांगलिक कार्यों को वर्जित माना गया है लेकिन इस दौरान पूजा-पाठ, जप-तप और दान का खास महत्व होता है। इस अवसर पर श्रवण गुप्ता, के.के. कौशिक, पवन गर्ग, एस.एन. गुप्ता, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक एवं रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।
विद्यापीठ में तुला दान करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी शाश्वतानंद गिरि ने श्रीमद्भगवद्गीता को बताया जीवन का शाश्वत कर्म

Wed Aug 2 , 2023
महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी शाश्वतानंद गिरि ने श्रीमद्भगवद्गीता को बताया जीवन का शाश्वत कर्म। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र,2 अगस्त : अखंड गीतापीठ शाश्वत सेवाश्रम परिसर में 25 जुलाई से 7 सितम्बर तक चल रहे सम्पूर्ण गीता प्रवचन अनुष्ठान के 8 वें दिन गीता के दूसरे […]

You May Like

Breaking News

advertisement