पूर्वांचल ब्यूरो
तिलकधारी सिंह इंटर कालेज में मंगलवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारम्भ दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने किया। मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप जलाते हुए उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार नारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के संरक्षण हेतु पूर्णत: संकल्पबद्ध है।
प्रदेश में बालिकायें सुरक्षित परिवेश में आगे बढ़ रही हैं तथा पढ़ रही हैं। संस्था के प्रधानाचार्य डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में महिलायें सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। बालिकाओं को सुकन्या मंगला योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश की सरकार भयमुक्त समाज का निर्माण कर नारियों को आर्थिक रूप से भी विकसित करने की अनेक योजनायें संचालित कर रही है। समारोह में आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण शालू सोनी को भी सम्मानित किया गया। सखी वेलफेयर समिति की अध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने बालिकाओं को नि:शुल्क सैनिटरी पैड का वितरण की। जौनपुर की चिकित्सक डा. स्पृहा सिंह एवं डा. रजनी चैरसिया ने बालिकाओं से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में विशेषण रूप से प्रबन्धक सत्यप्रकाश सिंह, शिक्षक नेता डा. उदय सिंह, जिला पंचायत सदस्य पवन गुप्ता, भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह, पारसनाथ सिंह, मुकुल सिंह, नीलेश सिंह, अवधेश सिंह, जगदीश पाल, सुभाष सिंह, सरोज सिंह, नागेश सिंह, विवेकानन्द राय, जयदीप यादव, सुशील सिंह, प्रधानाचार्य डा. जय प्रकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा नेता बृजनाथ शर्मा एवं संचालन डा. सुनील कुमार सिंह ने किया।