कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 41 मरीज हुए ठीक 56 नये केस सामने आए : सुखबीर।

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 41 मरीज हुए ठीक 56 नये केस सामने आए : सुखबीर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र 16 मार्च :- जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 41 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 56 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 9175 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 239923 में से 228911 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 56 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में 41 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस जिले में अब तक 9780 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 239923 में से 228911 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 9175 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 137 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 468 एक्टीव केस है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएलएसए द्वारा स्कूलों में किया जा रहा है जागरुकता शिविरों का आयोजन।

Tue Mar 16 , 2021
डीएलएसए द्वारा स्कूलों में किया जा रहा है जागरुकता शिविरों का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुरुक्षेत्र 16 मार्च :- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने बताया कि डीएलएसए द्वारा आईडीआईए के सहयोग से एक वेबीनार का आयोजन […]

You May Like

advertisement