मध्य प्रदेश// रीवा //सूटबूट पहनकर दूल्हा मंदिर के दरवाजे पर करता रहा इंतजार, आभूषण, कपड़े लेकर चंपत हुई दुल्हन :

मध्य प्रदेश// रीवा //सूटबूट पहनकर दूल्हा मंदिर के दरवाजे पर करता रहा इंतजार, आभूषण, कपड़े लेकर चंपत हुई दुल्हन :

ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934

रीवा। शहर के सांई मंदिर के दरवाजे पर एक दूल्हा बुधवार को शादी करने के लिये पूरी तैयारी से पहुचा था। वह सूटबूट पहन कर मंदिर के दरवाजे में दुल्हन का इंतजार करता रहा। दुल्हन के न पहुचने से वह मायूस हो गया तो वही दुल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन उनके द्वारा लाया गया आभूषण, कपड़े तथा पैसे लेकर चली गई है। उन्होने सिविल लाइन थाना में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है।

तैयार होने के लिये लिये आभूषण

लड़के पक्ष के लोगो ने बताया कि सांई मंदिर के पास पार्किग में दुल्हन और उसके साथ कुछ लोग पहुचे थे। उन्होने यह कहते हुये उनसे आभूषण, कपड़े और पैसे ले लिये कि दुल्हन को सोलह श्रृगार कर तैयार करवाना है। दुल्हा और उसके साथियों ने उसे एक लाख रूपये कीमत के आभूषण सहित अन्य सामान उन्हे दे दिये और मंदिर में इंतजार करते रहे।

फेसबुक से हुई थी जान-पहचान

दुल्हे ने पुलिस एवं मीडियो को बताया कि वे छतरपुर जिला अंतर्गत मल्हार गांव के रहने वाले है। उसका नाम घनश्याम यादव है जबकि दुल्हन ने अपना नाम अनीता यादव बताया था। फेसबुक से दोनो की जान-पहचान हुई और वह विवाह करने के लिये तैयार थी। निश्चित डेट पर वे रीवा मंदिर में विवाह करने के लिये पहुचे है, लेकिन दुल्हन और उसके साथियों ने न सिर्फ उसके साथ धोखेबाजी किये बल्कि आभूषण कपड़े भी ठग ले गये।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश //घोघर रीवा बी.आर.सी. कार्यालय का रोशनदान काटकर किताबों की चोरी का सिटी कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

Wed Jan 13 , 2021
मध्य प्रदेश //घोघर रीवा बी.आर.सी. कार्यालय का रोशनदान काटकर किताबों की चोरी का सिटी कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश….8889284934 *घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनाँक 10.01.2021 को फ़रियादी प्रवीण कुमार शुक्ला बी.आर.सी. घोघर रीवा के द्वारा थाना सिटी कोतवाली रीवा में रिपोर्ट लेख […]

You May Like

Breaking News

advertisement