लाडवा हलके के मथाना गांव में सरपंच रवि और उनके साथियों ने दिया नायब सैनी को समर्थन।

कुरुक्षेत्र लाडवा 01 अक्टूबर : लाडवा हलके के मथाना गांव के सरपंच रवि और उनके समर्थकों ने गांव में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत किया। सरपंच रवि और उनके साथियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना समर्थन देकर भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में म्हारा हरियाणा अब एक विकसित प्रदेश बनेगा। जिसमें हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रूपये हर महीने दिए जाएंगे, किसानों की 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद जारी रहेगी, प्रदेश के दो लाख युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम भाजपा की सरकार करेगी। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी को सभी गांवों में सभी क्षेत्र में परिवारजन के समान देवतुल्य मतदाताओं का भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा की देवतुल्य जनता का जोश और उत्साह देखते बन रहा है और यह बताने के लिए काफी है कि हम ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीत दर्ज करेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपसी गुटबाजी व मतभेद भुलाकर अशोक अरोड़ा को समर्थन दे रहे लोग।

Sat Oct 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जांगडा समाज व व्यापारी वर्ग ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को दिया समर्थन।नगर परिषद बनी भ्रष्टाचार का अड्डा, दलालों का नाम उजागर क्यों नही करते भाजपा प्रत्याशी सुधा : अशोक अरोड़ा।कहा, कांग्रेस का चुनाव जनता […]

You May Like

Breaking News

advertisement