
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : परसा खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां सफाई केवल कागजों में दिखाई जा रही है, जबकि हकीकत में नाले और नालियां लंबे समय से गंदगी व झाड़ियों से अटी पड़ी हैं। कई स्थानों पर झाड़ियां और मिट्टी इतनी जमा हो गई हैं कि नाले-नालियों के ऊपर पगडंडी बन गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नियमित सफाई न होने से जल निकासी बाधित हो रही है, जिससे बरसात के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ने की आशंका है। मच्छरों का प्रकोप बहुत बढ़ गया है ना ही कोई मच्छर मार दवाई पड़ती है औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद मूलभूत सफाई व्यवस्था की अनदेखी उद्योगों और आम लोगों दोनों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
क्षेत्रवासियों ने परसा खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि परसा खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया का स्थलीय निरीक्षण कराकर नाले-नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए और यदि सफाई कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।


