कन्नौज:खेत पर कब्जा के विरोध में दबंगों ने किसान के गोली मारकर की हत्या , महिला घायल

खेत पर कब्जा के विरोध में दबंगों ने किसान के गोली मारकर की हत्या , महिला घायल

कन्नौज । खेती पर कब्जे की कोशिश में दबंगो ने देर रात गोली मारकर अधेड़ की हत्या कर दी। मृतक की बहू पर भी दबंगो ने फायर किया, उसके शरीर में कई जगह छर्रे लगे हैं। पीड़ित लगा रहा हत्या का बड़ा कारण पुलिस की लापरवाही और हमलावरों से मिलभगत बता रहा हैं। कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नगला भजा निवासी शिवराज का 6 साल से खेतों को लेकर गांव के ही दबंगो से विवाद चल रहा था। शिवराज के खेत को दबंग जबरन हथियाना चाहते थे। इसी को लेकर 6 माह पहले भी उन पर जानलेवा हमला किया जा चुका था। देर रात शिवराज घर के बाहर पेशाब करने के लिये निकले तो दबंगो ने घात लगाकर उन पर सीधे सीधे गोली चला दी। गोली की आवाज सुन जब उसकी बहु पूजा बाहर आई तो उस पर भी फायर झोक दिया। जिससे बदन में कई जगह छर्रे लगने से वह भी बुरी तरह घायल हो गई गम्भीर हालत में उसे सौ सैयां अस्पताल से मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया है। मृतक के परिजन पूरे मामले में पुलिस पर लापरवाही और हमलावरों से मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है होली में जब दबंगो ने गोली चलायी थी तब पुलिस ने बिना कार्यवाही के उन्हें छोड़ दिया था। देर रात भी गोली लगने की सूचना देने के दो घण्टे बाद पुलिस मौके पर आयी।पूरा मामला जब एसपी कन्नौज प्रशांत वर्मा के संज्ञान में आया तो उन्होंने विशुनगढ़ थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुये कार्यवाही के निर्देश दिये। एसपी के निर्देश के बाद थानाध्यक्ष ने बिना देरी किये हमलावर विनोद और उसके 4 साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी का कहना है कि पुलिस ने एक हत्यारोपी को हिरासत में लिया है और जल्द ही बाकी आरोपी को भी गिरफ्तार किया जायेगा ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttarakhand Report: डीआईजी बोले सुसाइड कोई भी कर सकता है हमें इसके कारणों को समझना होगा..

Sat Oct 30 , 2021
हल्द्वानी : कोतवाली के बहुउद्देश्यीय मीटिंग हाल में शनिवार को मेंटल हेल्थ व वीलनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के एसआई व कांस्टेबलों ने प्रतिभाग किया। डीआइजी डा. नीलेश आनन्द भरणे ने अपने सम्बोधन में बताया कि प्रदेश में 150 काउंसलर हैं। जिनकी मॉनिटरिंग वह खुद करते हैं। उन्होंने […]

You May Like

advertisement