उत्तराखंड:राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड पुलिसकर्मियों की ग्रेड पे में कटौती किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल

स्टोरी कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

अरशद हुसैन 9997204820, 8077032828

राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड पुलिसकर्मियों की ग्रेड पे में कटौती किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर राज्यभर के पुलिस कर्मियों के साथ शोषण किये जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस लक्सर मंगलौर रुड़की हरिद्वार होते हुए देहरादून तक शवयात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेगी और राज्यपाल को ज्ञापन देकर पुलिसकर्मियों की पुरानी ग्रेडपे बहाल किये जाने की मांग करेंगे। कांग्रेस के आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड पुलिस दिनरात लोगो की सुरक्षा के लिए खड़ी रहती है। मूलभूत सुविधाओं से वंचित पुलिस कर्मियों की ग्रेड पे की कटौती की गई है ऐसी स्थिति में पुलिसकर्मियों को परिवार का पालन पोषण करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जनता के साथ साथ पुलिसकर्मियों के भी शोषण कर रही है जिसे कांग्रेस किसी सूरत में भी बर्दाश्त नही करेगी, उन्होंने पुलिसकर्मियों के पुराना ग्रेड पे बहाल किये जाने की मांग की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:देवभूमि उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

Fri Jul 16 , 2021
लालकुआंरिपोर्टर जफर अंसारीपर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति, बिंदुखत्ता लालकुआं, नैनीताल उत्तराखंड द्वारा आज़ प्रकृति पूजन एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित , देवभूमि उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी के दिशा निर्देशन एवं वन क्षेत्राधिकारी श्री आर पी जोशी […]

You May Like

Breaking News

advertisement