मध्य प्रदेश// रीवा /किसान बिल के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने सिरमौर मे ट्रैक्टर रैली के साथ किया जंगी प्रदर्शन

मध्य प्रदेश// रीवा /किसान बिल के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने सिरमौर मे ट्रैक्टर रैली के साथ किया जंगी प्रदर्शनब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश..8889284934राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एस.डी.एम. को सौपा

सिरमौर 18 जनवरी 2021। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान बिल के विरोध में जिले की सिरमौर तहसील मुख्यालय पर किसान नेता गया प्रसाद मिश्रा, कामता प्रसाद शुक्ला, रोहित तिवारी, रामखेलावन कुशवाहा, श्रवण श्रीवास्तव, भक्त प्रहलाद वर्मा, फौजी, ओमनारायण सिंह, यदुवंश प्रताप सिंह, दिनेश उपाध्याय, श्रवण शुक्ला, दिलीप सिंह, लालमन कुशवाहा, ज्ञानेन्द्र गौतम, प्रदीप पाण्डेय, मोहन सिंह, भूपेन्द्र सिंह, बृज कुमार शुक्ला, मुनेन्द्र प्रसाद शुक्ला की अगुवाई में लगभग आधा सैकड़ा की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर रैली के माध्यम से रीवा से पंहुचे किसान नेताओं संयोजक शिव सिंह, किसान नेता सुब्रतमणि, कुंवर सिंह, शोभनाथ कुशवाहा, राजा शुक्ला, अभिषेक कुमार पटेल, हेमराज साकेत, अनुज सोंधिया, हेमराज ऐलहा, निर्भय पटेल के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां सैकड़ों की संख्या में किसानों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सिरमौर को सौंपते हुए किसान बिल वापसी की मांग किया। रैली में ट्रैक्टर लेकर पंहुचे किसानो में रामसरोज कुशवाहा, रवि शुक्ला, केशव प्रसाद शुक्ला, कामता प्रसाद शुक्ला, मुनेन्द्र शुक्ला, अनिरूद्ध शुक्ला, मोहन सिंह, मोनू सिंह, राहुल उपाध्याय, हीरेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह, विश्ववर्धन तिवारी, सचिन तिवारी, रामसूरत यादव, विक्रम त्रिपाठी, सत्यनारायण शुक्ला, प्यारेलाल सिंह, राजकुमार गौतम, बंसीधर गौतम, राकेश सिंह, सूर्यदीन साकेत, आदि सैकड़ो किसान शामिल रहें। किसानों ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र किसान बिल वापस नहीं लेती तो 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर किसान जिले में ध्वजारोहण करेगा, किसानों ने आज की रैली को गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण परेड तैयारी के लिए रिहलसल का नाम दिया है।
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश //रीवा कब्जा करके क्योटी जलप्रपात के पास बनाए गए ढाबा को गिराया गया

Mon Jan 18 , 2021
मध्य प्रदेश //रीवा कब्जा करके क्योटी जलप्रपात के पास बनाए गए ढाबा को गिराया गया ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 रीवा अनुविभागीय दंडाधिकारी सिरमौर नीलमणि अग्निहोत्री एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिरमौर पी एस परस्ते के नेतृत्व में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके क्योटी जलप्रपात के […]

You May Like

advertisement