रावत नगर प्रथम बूथ नंबर 83 में बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न

लाल कुआं
रिपोर्टर जफर अंसारी
आज रावत नगर प्रथम बूथ नंबर 83 में बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित बूथ कमेटी के अध्यक्ष सुंदर धामी व महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष उर्मिला धामी ने कहा कि जब से प्रदेश मै भाजपा की सरकार आई है तब से क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। और ना ही क्षेत्र के गरीब परिवारों को मदद करने का प्रयास किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश जोशी व बहादुर राम ने कहा कि आगामी चुनाव में हम सब को एकजुट होकर कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बनाना होगा । ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी पी0 सी0 सी0 सदस्य बलवंत सिंह दानू सभी कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर कार्य कर बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया । और जन जन तक लोगों को कांग्रेस के द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बताने को कहा। प्रमोद कलौनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में बिंदुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने का जो वायदा किया था उस वायदे को पूर्ण करने में भाजपा सरकार विफल रही हैं। 2022 के चुनाव में जनता उनको मुंहतोड़ जवाब देगी। उपस्थित कांग्रेस जनों ने वर्तमान में डीजल पेट्रोल रसोई गैस सहित जरूरी चीजों में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई के ऊपर अपना आक्रोश व्यक्त किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी पी0सी0सी0 सदस्य बलवंत दानू, बूथ अध्यक्ष सुंदर सिंह धामी, महामंत्र केदार सिंह दानू, दिनेश जोशी, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला धामी, गोविंद सिंह मेहरा, हरक सिंह बठ्याल, प्रदीप बठ्याल, देवकी नंदन पाठक, वरिष्ठ कांग्रेसी बहादुर राम, खुशाल सिंह मेहता, जीवन मेहरा, कैलाश जोशी,मान सिंह मेहरा, खड़क मेहता, बिशन दत्त कांडपाल, बलवंत कोरंगा, पान सिंह बिष्ट,शेर सिंह धामी,शेखर द्विवेदी, धना देवी, हरुली देवी, कला देवी, गीता देवी,चम्पा देवी,बसन्ती लोहनी, खिला रावत,आशा देवी, गीता देवी, दीपा सामन्त, कुमारी संजू, शेर सिंह धामी, प्रेम सिंह कोरंगा सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: चार धाम यात्रा, उत्तराखंड में 15 अप्रैल से बनने शुरू हो सकते है ग्रीन कार्ड।

Wed Mar 24 , 2021
उत्तराखंड: चार धाम यात्रा,उत्तराखंड में 15 अप्रैल से बनने शुरू हो सकते है ग्रीन कार्ड।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून। प्रदेश में इस साल चारधाम यात्रा के लिए 15 अप्रैल से आनलाइन ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। भारी वाहनों के लिए इसका शुल्क 600 रुपये और छोटे […]

You May Like

advertisement