
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रुकुमपुर में दबंगों घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की तो उसने बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरेली को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार रुकुमपुर गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र रमेंद्र ने बरेली एसएसपी को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के अनुसार, 29 जून 2026 की रात करीब 9 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। आरोप है कि गांव के ही उमेश पुत्र झाझन लाल, अमित पुत्र उमेश तथा प्रांशु पुत्र उमेश लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सुरेंद्र और उसकी पत्नी के साथ लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों के सिर और शरीर एवं अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे निराश होकर उसने बरेली एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उसके परिवार को जान खतरा बना रहेगा।


