सनातन एवं शास्त्रों में भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता माना गया है : महंत राजेंद्र पुरी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

भगवान श्री गणेश की कृपा के लिए देशभर में हो रही है आराधना।

कुरुक्षेत्र, 8 सितम्बर : जग ज्योति दरबार में श्री गणेश महोत्सव की पूजा एवं आराधना के चलते रविवार को महंत राजेंद्र पुरी के सान्निध्य में भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भगवान श्री गणेश के भजनों पर श्रद्धालुओं की मस्ती देखते ही बनती थी। महंत राजेंद्र पुरी ने संकीर्तन के उपरांत कहा कि सनातन, हिन्दू संस्कृति और पूजा में भगवान श्री गणेश जी को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। गणपति जी की महिमा को पूरी सृष्टि मानती है। प्रत्येक शुभ कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की ही पूजा अनिवार्य बताई गयी है। देवता भी अपने कार्यों को बिना किसी विघ्न के पूरा करने के लिए गणेश जी की आराधना सबसे पहले करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि देवगणों ने स्वयं उनकी अग्रपूजा का विधान बनाया है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन एवं हिन्दू शास्त्रों में भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता अर्थात सभी तरह की परेशानियों को खत्म करने वाला बताया गया है। पुराणों में गणेश जी की भक्ति शनि सहित सारे ग्रह दोष दूर करने वाली भी बताई गई है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश की भक्ति राष्ट्रहित एवं देश प्रेम की प्रेरणा देती है। आज देशभर में भगवान श्री गणेश की आराधना हो रही है। इस अवसर पर दीपेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, अनिरुद्ध, दीपिका, विजय राठी, मनप्रीत सिंह, कविता, संयोगिता, सुषमा इत्यादि भी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में भगवान गणेश के भजनों पर खूब झूमे बुजुर्ग।

Mon Sep 9 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। गणेश महोत्सव के चलते प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित हुई भजन संध्या। कुरुक्षेत्र, 8 सितम्बर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में श्री गणेश महोत्सव के चलते यहां रहने वाले बुजुर्गों की श्रद्धा एवं आस्था देखते ही बनती है। वृद्धाश्रम में प्रेरणा संस्था के सदस्यों एवं बुजुर्गों […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us