सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगभग 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

महासमुंद 02 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित सिरपुर महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने जिले में कुल 199 करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपए की लागत के 99 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 40 करोड़ 88 लाख 2 हजार रुपए की लागत के 64 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 158 करोड़ 40 लाख 57 हजार रुपए की लागत के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

कार्यक्रम अंतर्गत लोकार्पण किए गए कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत 24.70 – 24.70 लाख रुपए के मान से कुल 98 लाख 80 हजार रुपए की लागत से ग्राम सकरी, मोहका, खेमड़ा एवं नवागांव में महतारी सदन का निर्माण किया गया है। इसी तरह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 6 करोड़ 64 लाख 20 हजार रुपए की लागत से 19 विकास कार्यों में ग्राम पंचायत बावनकेरा, छपोराडी, लहंगर एवं परसाडीह में सामुदायिक भवन का निर्माण, 97 सीसी रोड निर्माण, पासिद एवं बिरकोनी में अहाता निर्माण, ग्राम ढांक, सलडीह में सांस्कृतिक भवन निर्माण, ग्राम तेन्दूकोना, कसीबाहरा, छोटे लोरम, कुसमीसरार, बागद्वारी, मानपाली, डीपापारा में सामुदायिक भवन निर्माण, 6 शेड निर्माण, 3 हाई मास्क लाईट स्थापना, मेनरोड से बाम्हरसरा चिंगरिया में पुलिया निर्माण, गड़बेड़ा में कारीगरों हेतु शेड निर्माण, ग्राम धनापाली, सागरपाली में सामुदायिक शेड निर्माण, ग्राम भंवरपुर, बड़ेसाजापाली, गढ़फुलझर, तोषगांव, भोथलडीह एवं मल्दामाल में अटल डिजीटल सुविधा केन्द्र/सी.एस.सी. भवन निर्माण, ग्राम सलखण्ड एवं उमरिया में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य शामिल है। आदिवासी विकास विभाग के तहत 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपए की लागत से ग्राम बड़ेसाजापाली में प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 17 करोड़ 95 लाख 86 हजार रुपए की लागत से 26 विकास कार्यां में ग्राम खम्हारमुड़ा, खरोरा, बोडराबांधा, खुसरूपाली, जीवनगढ़, सोहागपुर, फुलझर, खुसरूपाली, भतकुंदा, डुमरपाली, सानटेमरी, जगदीशपुर, खुरापाली, कापुडीह, ललितपुर, केन्दमुड़ी, बांदुपाली, बलेण्डा, कालीदरहा, गेर्रा, पोटापारा, बेलडीह, कोकड़ी एंव सोनपुरी में एकल ग्राम योजना तथा ग्राम कुरचुण्डी व चिमरकेल में रेट्रोफीटिंग योजना अंतर्गत निर्माण शामिल है। इसी प्रकार विद्युत विभाग के 13 करोड़ 76 लाख 19 हजार रुपए की लागत से 14 विकास कार्यों में कंचनपुर, पथरी , कुदारीबाहरा में नवीन 33/11 केव्ही, उपकेन्द्र का निर्माण, ग्राम चिमरकेल, मामाभांचा, कोल्दा, घण्टेश्वरी व बिरकोनी में पावर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि 3.15 से 5, ग्राम तेन्दुकोना, पठियापाली, आंवलाचक्क, सुखापाली, कस्तुरबोर्ड में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर 3.15 एम.वी.ए. शामिल है। 

इसी प्रकार भूमिपूजन अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के तहत 141 करोड़ 19 लाख 19 हजार रुपए की लागत के 22 विकास कार्यां में गड़बेड़ा लिंक रोड मार्ग चौड़ीकरण, मजबूतीकरण पुल पुलिया साहित निर्माण कार्य लंबाई 2.50 किलोमीटर, विकासखण्ड बसना के ठाकुरपाली से अखराभांटा टुकड़ा मार्ग लंबाई 2.50 किलोमीटर का निर्माण पुल पुलिया सहित, खुर्सीपहार सिरको जमड़ी मार्ग लंबाई 4 किलोमीटर का निर्माण कार्य, भीखापाली रामपुर थरगांव मार्ग लंबाई 4 किलोमीटर का निर्माण कार्य, बड़ेसाजापाली से खेखल्लीडीपा हेडसपाली लंबाई 4 किलोमीटर पुल पुलिया सहित, भलेसर कनेकेरा महादेव घाट मार्ग लंबाई 1.40 किलोमीटर का उन्नयन कार्य, चिंगरौद से हथखोज मार्ग लंबाई 2 किलोमीटर उन्नयन कार्य, छुईपाली से पालीडीह मार्ग कुल 18.29 किलोमीटर का मजबूतीकरण कार्य, सांकरा परसवानी मार्ग लंबाई 15.80 किलोमीटर का निर्माण कार्य, विकासखण्ड पिथौरा के सावित्रीपुर से बिजेमाल तक मार्ग लंबाई 3.60 किलोमीटर का निर्माण कार्य पुल पुलिया सहित, विकासखण्ड बसना के परसकोल मुढ़ापार मार्ग लंबाई 2.30 किलोमीटर का निर्माण कार्य, खैरजुड़ी से धुमाभांठा मार्ग लंबाई 2.60 किलोमीटर निर्माण कार्य, किसड़ी से देवलभांठा मार्ग लांर्ब 4.20 किलोमीटर पुल पुलिया सहित, तिलाईदादर से दलदली लंबाई 1.90 किलोमीटर पुल पुलिया सहित, श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर गढ़फुलझर तक पहुंच मार्ग लंबाई 1.85 किलोमीटर निर्माण कार्य, ग्राम अमेरा से बोईरगांव मार्ग लंबाई 3.30 किलोमीटर निर्माण कार्य, लाखागढ़ पिथौरा एवं सुनसुनिया बागबाहरा में कस्तूरबा गांधी बालिका, विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत डोंगरपाली, लमकेनी एवं नर्रा में बालक छात्रावास भवन व पिरदा में महाविद्यालय हेतु नया भवन निर्माण कार्य शामिल है। 

इसी तरह जल संसाधन विभाग के तहत 10 करोड़ 32 लाख 72 हजार रुपए की लागत से 3 विकास कार्यों में विकासखंड पिथौरा की ताला एनीकट, विकासखण्ड बसना की बैगनडी एनीकट एवं विकासखण्ड सरायपाली की कटंगी नाला पर ग्राम अमलडीह में एनीकट निर्माण शामिल है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत 2 करोड़ 18 लाख 93 हजार रुपए की लागत से 8 विकास कार्यों में महासमुंद अंतर्गत ग्राम पंचायत झालखम्हरिया, खरोरा, खल्लारी अंतर्गत लमकेनी, ठकुरीपाली, सेनभांठा, लमकेनी, मोहन्दी, बिहाझर व रैताल में सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्राम परसदा (ब) में अहाता निर्माण कार्य, खल्लारी अंतर्गत ग्राम तेन्दूकोना, सराईपाली, दाबपाली, बसना अंतर्गत ग्राम भंवरपुर, कुदारीबाहरा व सरकण्डा में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम परसूली खल्लारी में टीना शेड निर्माण, खल्लरी में चबूतरा शेड निर्माण, सिंघनपुर बसना में प्राथमिक शाला अहाता निर्माण तथा परिवहन विभाग के तहत 4 करोड़ 69 लाख 73 हजार रुपए की लागत से 2 विकास कार्यों में महासमुंद अंतर्गत जिला परिवहन कार्यालय एवं ड्रायविंग टेस्ट ट्रैक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री दयाल दास बघेल, विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना श्री संपत अग्रवाल, सजा विधायक श्री ईश्वर साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चन्द्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपडा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद श्री निखिल कांत साहू, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल,राज्य मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट एवं गाइड संघ श्री इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, भारत स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ

Mon Feb 2 , 2026
सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंचल के विकास के लिए सिरपुर बैराज जल्द ही स्वीकृत होगी महासमुंद, 02 फरवरी 2026/ सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement