राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरणराजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत 1 लाख 90 हजार से अधिक किसानों को 12369.64 लाख रुपये दिए गएगोधन न्याय योजना के तहत जिले  में 2 लाख 99 हजार 65 हितग्राही को 598.13 लाख रुपए प्रदायराजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 19141 हितग्राहियों को 3 करोड़ 82 लाख 82 हजार रुपए दिए गए

जांजगीर-चाम्पा 22 मई 2022/ देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना,गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों और किसानों को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम सेे राशि का अंतरण किया। जांजगीर-चाम्पा जिले में जिला पंचायत परिसर पर वीडियो क्रान्फेसिंग का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इन योजनाओं के माध्यम से किसानों के खाते में राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों और नागरिकों को आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करने की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1 लाख 90 हजार से अधिक किसानों को 12369.64 लाख रुपये , गोधन न्याय योजना के तहत जिले में 2 लाख 99 हजार 65 हितग्राही को 598.13 लाख रुपए और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 19141 हितग्राहियों को 3 करोड़ 82 लाख 82 हजार रुपए उनके खाते में अंतरित किए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल ने वीडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से जिले के किसानों को संबोधित किया। जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री अग्नि चन्द्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई है। यह योजना भारत वर्ष में एक अनूठी योजना है। जो किसानों को ना सिर्फ लाभ पहुंचा रही है, उन्हे आर्थिक रूप से सक्षम बनाते हुए जीवन यापन को भी बेहतर बना रही है। इसी तरह पूर्व प्रधान मंत्री श्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना लागू होने और भूमिहीन मजदूरों को राशि मिलने से उनके जीवन स्तर में एक नया बदलाव आयेगा। मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के माध्यम से गौ संरक्षण तथा महिला स्वसहायता समूहों को स्व रोजगार से जोड़ने का भी काम किया है। छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्गाे को साथ लेकर उनके कल्याण के दिशा में कार्य कर रही है।
इस अवसर पर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों श्री सैय्यद उस्मान अली, हाफिज मोहम्मद, अब्दुल लतिफ, लखेश्वर यादव, सगुन कुमार, मोहम्मद खान, सुना बाई, सीता बाई, पुनीबाई एवं नवधा यादव को राशि प्राप्त होने का पावती मुख्यअतिथि द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद श्री गुहा राम अजगल्ले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा, उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नैला-जांजगीर श्री भगवानदास गढ़ेवाल, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवागंन, श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम साव, श्री रवि पांडेय, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका रमेश पैगवार, माटीकला बोर्ड के सदस्य सुश्री पूनिता प्रजापति, कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, एडीएम श्री राहुल देव, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रगतिशील किसान, जनप्रतिनिधि गण सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और गौठानों से जुड़ी समूह की महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि का सीधे उनके बैंक खातों में अंतरण किया।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष 22 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे

Sun May 22 , 2022
जांजगीर चांपा 22 मई 2022/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 22 मई को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे, एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ महंत दोपहर 12 बजे सारागांव से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे ग्राम बहेराडीह पहुंचेंगे एवं वहां किसान स्कूल के लोकार्पण […]

You May Like

advertisement