अखंड गीता पीठ सेवाश्रम ट्रस्ट में महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज के सानिध्य में संपादित हुआ विश्व योग व संगीत दिवस

अखंड गीता पीठ सेवाश्रम ट्रस्ट में महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज के सानिध्य में संपादित हुआ विश्व योग व संगीत दिवस

हरियाणा संपादक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय योग व संगीत दिवस महोत्सव के उपलक्ष में अखंड गीता पीठ सेवाश्रम ट्रस्ट कुरुक्षेत्र सेक्टर 8 महिला थाना के पास अंतर्राष्ट्रीय योग व संगीत दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया सर्वप्रथम स्वामी वासुदेवानंद जी महाराज ने संगीतमय परमात्मा की प्रार्थना की पश्चात अष्टांग योग की विस्तृत चर्चा की और योगासन करवाये, विशेष रूप से पद्मासन, भुजंगासन, अग्निसार, कपाल भाती, कुक्कुटासन मयूरासन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, ध्यान मुद्रा, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के दृष्टिकोण से योगासनों की विशेष कुशलता के साथ आसान करवाये।
संगीत शिरोमणि डॉ. अरुण पारासर ने संगीत के उत्कृष्टता की चर्चा की व विश्व संगीत दिवस की सबको बधाइयां सद्भावनाएं दी, नेत्रदानी सुल्तान जी ने देश भक्ति गीत से भारत मां की वंदना की समाज देश हिंदुत्व भारतीय संस्कृति की चर्चा की।
कार्यक्रम का समापन परम पूज्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी शाश्वतनंद गिरि जी महाराज के आशीर्वचनों व योग जिज्ञासुवों के जलपान आदि साथ हुआ, स्वामी जी महाराज जी ने बताया जो भारतीय योग दर्शन भगवान पतंजलि महाराज ने जो इस देश को दिया वही सर्वश्रेष्ठ और कल्याण कारक है, जो शारीरिक मानसिक विकास ही नहीं आध्यात्मिक विकास की ओर ले जाता है जो जीवन नैतिक मूल्यों आत्म अनुशासन आध्यात्मिक विकास आत्म साक्षात्कार की ओर ले जाता है जीवन के समग्र विकास के लिए योग जरूर करना चाहिए।
इस राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में विशेष रूप से सुल्तान नेत्रदानी, सतीश सैनी, जितेंद्र, गगन राजा, कृष्ण, रेनू, नवीन,अर्चना निशा, रमन श्रीमती वंदना शर्मा, ईशा शर्मा,श्रीमती सीमा रानी, किरण, बिंदु आर्य, तरसेम शर्मा, सरोज, उर्मिला सतीश नीलक्स आदि जिज्ञासुओं ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ के साथ गिरफ्तार

Sun Jun 22 , 2025
बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ के साथ गिरफ्तार मेहनगर आजमगढ़ मेंहनगर थाना क्षेत्र की पांच वर्षीय मासूम से दरिंदगी करने वाले देवइत गांव निवासी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार रात करीब 9.20 बजे थाना प्रभारी अनुराग कुमार अपनी टीम के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement