आज़मगढ़:भाजपा की विधानसभा बैठक में कुर्सियां रही खाली नहीं पहुंचे पूरे कार्यकर्ता

भाजपा की विधानसभा बैठक में कुर्सियां रही खाली नहीं पहुंचे पूरे कार्यकर्ता :-

आजमगढ़| उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार इन दिनों आगामी 2022 के चुनाव को लेकर के जी तोड़ मेहनत कर रही है जिसके लिए जगह जगह पर विधानसभा की समीक्षा बैठक की जा रही है जिसको लेकर आजमगढ़ के रेलवे स्टेशन स्थित चिल्ड्रेन कॉलेज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा आजमगढ़ पहुंचे थे जहां पर कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में वार्ता करनी थी लेकिन कार्यक्रम में एक विचित्र नजारा देखा गया कि आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली दिखी ,जब भाजपा के कार्यक्रम में उनके कार्यकर्ता ही नहीं पहुंचते तो जनता का क्या मन होगा बीजेपी यूं तो कार्यकर्ताओं को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती है और जनता के बीच में अपनी तमाम उपलब्धियों को बताती है लेकिन आज के दृश्य से कुछ और ही अंदाजा लगाया जा सकता है की प्रदेश सरकार के अनदेखी से कार्यकर्ताओं की अनदेखी से कार्यकर्ता खुश नहीं है और जिसके कारण भाजपा के कार्यक्रमों में कार्यकर्ता कम संख्या में भाग ले रहे हैं वही इस कार्यक्रम में शिरकत करने जिले के बड़े पदाधिकारी तो पहुंचे लेकिन आधे से जादा कार्यसमिति के सदस्य भी नहीं पहुंचे ।वहीं भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा जिले में प्रथम आगमन पर किया गया जोरदार स्वागत लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या में कमी देखी गई वही कार्यक्रम के दौरान के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर सहजानंद राय जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा सुनील सिंह रामाधीन सिंह बृजेश दुबे सहित जिले के बड़े नाम शामिल है ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:भाजपा महिला मोर्चा की लखनऊ महानगर प्रभारी बनी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रेम शीला यादव

Wed Aug 18 , 2021
भाजपा महिला मोर्चा की लखनऊ महानगर प्रभारी बनी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रेम शीला यादव भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दी बधाई आलापुर अंबेडकरनगर- भाजपा महिला मोर्चा के अवध प्रांत की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रेमशीला यादव को भाजपा महिला मोर्चा लखनऊ महानगर का प्रभारी बनाया गया है।महिला मोर्चा […]

You May Like

advertisement