बरेली: रोहित हत्याकांड में दोस्त निकले हत्यारे थाना पुलिस किया घटना का खुलासा

रोहित हत्याकांड में दोस्त निकले हत्यारे थाना पुलिस किया घटना का खुलासा

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : कैंट पुलिस ने रोहित हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है दोनों ही आरोपी उसके दोस्त थे। आपस में गाली गलौज के बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
थाना कैण्ट के बंगला न० 12 वीरांगना चौक के पास रहने वाले नेलसन पुत्र सैमुअल के बेटे रोहित की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आज पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शिवम रस्तोगी उर्फ शाका और हरिओम बताया है। दोनों ही रोहित के साथ रहते थे। रोहित द्वारा लोगों को गाली देने पर उसकी हत्या कर दी। दोनों ही रोहित के बहुत अच्छे दोस्त थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: बरेली कॉलेज बरेली का स्थापना दिवस स्थाई कर्मचारियों ने केक काटकर मनाया

Mon Jul 17 , 2023
बरेली कॉलेज बरेली का स्थापना दिवस स्थाई कर्मचारियों ने केक काटकर मनाया दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बरेली कॉलेज का स्थापना दिवस आज शहीद स्तंभ पार्क में अस्थाई कर्मचारियों ने केक काटकर मनाया केक काटने के बाद […]

You May Like

advertisement