बरेली: यम द्वितीया पूजन समारोह में 2125 दीप प्रज्वलित कर किया दीपदान, गोष्ठी कर बताया चित्रगुप्त जी का सर्व समाज के लिए योगदान

यम द्वितीया पूजन समारोह में 2125 दीप प्रज्वलित कर किया दीपदान, गोष्ठी कर बताया चित्रगुप्त जी का सर्व समाज के लिए योगदान

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : ऑल इंडिया रियल फ़ॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी/महिला कल्याण समिति परिवार, बरेली के संयुक्त तत्वाधान में संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में भगवान चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर द्वितीय यम द्वितीया पूजन समारोह का आयोजन सन 1961 के श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर बरेली के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर दीपोत्सव के अंतर्गत 2125 दीप जलाकर दीपदान किया गया साथ ही भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा एवं अर्चना के साथ विधिवत मंत्रो उच्चारण के हवन पूजन किया गया। भगवान चित्रगुप्त जी सर्व समाज के भगवान क्यों और कैसे विषय पर विचार गोष्ठी के आयोजन के साथ ही कलम दवात का पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार एवं पूर्व आर एस एस प्रचारक डॉ. डी सी शर्मा, योगेश पटेल, डॉ रामकुमार आर्य, पार्षद सतीश कातिब, शिव कुमार बरतरिया, शशिकांत गौतम, पूनम गौतम, रचना सक्सेना, आचार्य हेमंत शांडिल्य, जीतेश राज नक्श ने समस्त विश्व के लोगों के जन्म मरण का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उपस्थित जनों को रूबरू कराते हुए सभी से भगवान चित्रगुप्त जी का प्रतिदिन नमन एवं पूजन की अप्रील की।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी सर्व समाज के भगवान हैं जो हम सभी के जीवन का लेखा जोखा रखते हैं, सर्व समाज को उनकी प्रतिदिन पूजा एवं अर्चना करनी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान की शपथ ली। इससे पूर्व गणमान्य मुख्य अतिथियों ने भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। तदुपरांत भगवान चित्रगुप्त जी की वंदना की गई। पूजन राष्ट्रीय संत गोपाल कृष्ण ठाकुर जी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। अन्त में भगवान चित्रगुप्त जी की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद ने की। आभार सरंक्षक सी एल शर्मा ने व्यक्त किया। संचालन प्रदेश संयोजक सचिन श्याम भारतीय ने किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान चित्रगुप्त जी की भूमिका में राजकुमार का अविस्मरणीय अभिनय रहा। कार्यक्रम में डॉ पवन सक्सेना, वेद प्रकाश कातिब, डॉ सरताज़, विशेष कुमार, मनीष रस्तोगी, आरव सक्सेना अंशु, अभिषेक सक्सेना, संजू रस्तोगी, पूनम सक्सेना, अंश प्रधान, नव प्रधान, सरदार त्रिलोचन सिंह, अनुज कांत सक्सेना, संजीव सक्सेना, अंकुर सक्सेना, पूजा कालरा, डिम्पल मेंदीरत्ता, पंकज वर्मा, अनिल मिश्रा, हरजीत कौर, मंजीत कौर, रवि सक्सेना, सुनील अग्रवाल, पुष्पलता अग्रवाल, ऋजुराज आर्य, शैलेंद्र सिंह, श्वेता सक्सेना, सौरभ सक्सेना, प्रियंका प्रधान, विनीता प्रधान, तरुण चद्ददा, संदीप सक्सेना आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। संयोजन आशीष प्रधान और श्वेता सक्सेना का रहा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: पं.साहित्य चंचल कर्नल पतंजलि स्मृति प्रेरणा रत्न पुरस्कार से सम्मानित

Thu Nov 16 , 2023
पं.साहित्य चंचल कर्नल पतंजलि स्मृति प्रेरणा रत्न पुरस्कार से सम्मानित दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : एक भव्य बाल पुरस्कार सम्मान समारोह एवं कब महोत्सव नोएडा मैं साहित्य वेलफेयर कल्चरल एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वाधान में पंडित साहित्य कुमार चंचल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सतीश शर्मा […]

You May Like

advertisement