भा.ज.पा.की सरकार में दलितों,पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को दोयम दर्जा का नागरिक मानकर उनके ऊपर दमन, अत्याचार वेइंतहां बढ़ता जा रहा – हवलदार यादव

oplus_0

‌ ,
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भा.ज.पा.की सरकार में दलितों,पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को दोयम दर्जा का नागरिक मानकर उनके ऊपर दमन, अत्याचार वेइंतहां बढ़ता जा रहा है।
दिनांक 12.4.2026 को थाना मेंहनगर के अंतर्गत ग्राम-गोपालपुर स्थित गौतम नगर चट्टी पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाने के लिए गेट पर पंचशील का झंडा व राष्ट्रीय झंडा लगाने पर वहां क्षत्रिय समाज के लोगों ने जाति सूचक गालियां देते हुए झंडा उतार दिया और उन लोगों को दौड़ाकर मारा पीटा व हिंदू महासभा का झंडा लगा दिया।
डॉ.अंबेडकर जी को अपशब्द कहे जाने वाले वी.डि.यो. को लेकर दलितों द्वारा थाना जहानगंज में एफ.आई.आर दर्ज कराने गए शोभा राम व अन्य चार-पांच लोगों को पुलिस ने लगाए बेल्टों से बुरी तरह मारा पीटा वे अस्पताल में भर्तीहैं।
थाना- निजामाबाद के अंतर्गत ग्राम- मुस्लिम पट्टी में दिनांक- 12.4.2026 में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को 10:00 बजे रात में प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर गिरवा दिया संविधान निर्माता बाबा साहब जी की मूर्ति हटाना उनके विचारों पर हमला है।
दिनांक 28.03. 2026 ग्राम-चक लालचंद, थाना-जीयनपुर के एनकाउंटर में भा.ज.पा. के लोगों द्वारा दबाव में जाति विशेष के व्यक्ति होने के कारण एक हफ्ते के अंदर ही जेल से रिहा कर दिया गया यह जनपद की पहली घटना है एनकाउंटर वाले अपराधी को पुलिस द्वारा रिपोर्ट देकर जेल से रिहा कराया गया।
बाबा साहब का अपमान पी.डी.ए.के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे प्रदेश में मुख्यमंत्री के सजातीय लोगों के लिए दूसरा कानून और पिछड़ों, दलित व मुसलमानों के लिए दूसरा कानून लागू है। जनपद में पुलिस द्वारा आए दिन पी.डी.ए.के लोगों का फेंक एनकाउंटर किया जा रहा है उसमें निर्दोश लोग भी मारे जा रहे हैं।
अगर जाति और धर्म के नाम पर दमन,उत्पीड़न होता रहा तो पी.डी.ए को इंसाफ दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी और आंदोलन के लिए आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
समाजवादी पार्टी दिनांक- 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहब के जन्म जयंती पर जिला मुख्यालय व विधानसभाओं में सभी सेक्टरों में बाबा साहब की जयंती मनाएगी।
प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा व जिला उपाध्यक्ष जी.एस. प्रियदर्शी अजीत राव, गौरव यादव, राम सूरत, लालचंद मास्टर आदि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चन्द्रशेखर जी के सपने को साकार करना हम लोगों का दायित्व - यशवंत सिंह

Tue Apr 14 , 2026
राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर स्मृति समारोह १७ को चन्द्रशेखर चबूतरा पर लखनऊ। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा है कि देश के प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर ने सशक्त, समृद्ध और सहृदय भारत के निर्माण का सपना देखा था। अपने प्रधानमंत्रित्व काल में वह […]

You May Like

advertisement