बजट में कुरुक्षेत्र को मिली कैथल से यमुनानगर फोरलेन व नए खेल स्टेडियम की सौगात

थानेसर व लाडवा में बनेगा भव्य विश्राम गृह, इस्माइलाबाद में सीएससी,थाना में पीएचसी,लाडवा में बनेगा डायलिसिस सेंटर, पिहोवा में महिला पुलिस थाना, पिहोवा और लाडवा में एचएसवीपी के बनेंगे दो नए सेक्टर।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केवल कुरुक्षेत्र जिले को दी लगभग 15 बड़े प्रोजेक्ट की सौगात।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 2 मार्च : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले का नागरिकों के लिए बजट का पिटारा खोला है। इस बजट में प्रदेश व्यापी बड़ी योजनाओं के अलावा केवल कुरुक्षेत्र को 15 बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दी है। इस सौगात में लोगों की सालों पुरानी मांग को पूरा करते हुए कैथल से यमुनानगर फोरलेन बनाने के साथ साथ कुरुक्षेत्र में ही नया खेल स्टेडियम बनाने की परियोजना को शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा के पटल पर बजट का प्रस्ताव रखते हुए कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा व थानेसर में भव्य विश्राम गृह, इस्माइलाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांव थाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लाडवा में डायलिसिस केंद्र, पिहोवा व लाडवा में एचएसवीपी के दो नए सेक्टर बनाने की परियोजना को शामिल किया गया है। इसके साथ ही पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे पहले प्रथम आदर्श परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना को दिसम्बर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक जल्द ही होगा नागरिकों को समर्पित : सुभाष सुधा।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में जिला के पहले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक जल्द ही जनता को समर्पित करने की घोषणा की। इसके साथ ही सभी विधानसभाओं में खुलने वाले आदर्श परीक्षा केंद्र की पहली स्थापना कुरुक्षेत्र में की जाएगी, जो युवाओं के लिए बड़ी घोषणा है। इसी तरह एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को एकल पाली में परिवर्तित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में नए आयुष औषधालय केंद्र खोले जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए नए खेल स्टेडियम को तैयार किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पीएम सेतु योजना के अंतर्गत जिले में एक हब एंड स्पोक आईटीआई कलस्टर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धान की पराली पर आधारित 9.9 से 25 मेगावाट तक की क्षमता की बायोमास बिजली परियोजना स्थापित की जाएगी। कुरुक्षेत्र में एक बड़े स्तर का नया विश्राम गृह बनाया जाएगा।
लाडवा में डायलिसिस सेंटर और एचएसवीपी के नए सेक्टर का होगा निर्माण : कैलाश सैनी।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में लाडवा में डायलिसिस केंद्र की स्थापना की घोषणा की है। इसके साथ ही लाडवा में एक नए विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दो दिन पहले लाडवा अनाज मंडी में कैथल से यमुनानगर मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा को बजट में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी ने बजट में कैथल से यमुनानगर तक मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा, इसमें एमडीआर-119 कैथल से ढांड होते हुए कुरुक्षेत्र तक, स्टेट हाईवे-6 को कुरुक्षेत्र से लाडवा, रादौर होते हुए यमुनानगर तक को शामिल किया गया है। इस मार्ग के फोरलेन होने से यातायात का दबाव कम होगा। इसके साथ ही ये मार्ग एनएच-152 डी, नेशनल हाईवे 44 और अंबाला शामली एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि लाडवा में एसएचवीपी सेक्टर स्थापित किया जाएगा।
इस्माइलाबाद के पीएचसी को किया जाएगा सीएचसी में अपग्रेड : जयभगवान शर्मा डीडी।
भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने कहा कि इस्माइलाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। गांव थाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसी तरह पिहोवा में एसएचवीपी सेक्टर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिहोवा में महिला पुलिस थाना बनाया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पंचायत भूमि और सार्वजनिक भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधा रोपण अभियान चलाया जाएगा। इसी तरह प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित, पक्का और मूलभूत सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजन 2.0, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत लाभ दिया जाएगा।
शाहाबाद मारकंडा में स्थापित की जाएगी नई ईएसआई डिस्पेंसरी : सुभाष कलसाना।
भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि शाहाबाद मारकंडा में नई ईएसआई डिस्पेंसरी स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। चाहे महिलाएं हो, किसान हो, व्यापारी हो, युवा हो, खिलाड़ी हो, विद्यार्थी, किसान, उद्यमी सहित हर वर्ग के लिए योजनाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बाल विकास विभाग में महिलाओं के सशक्तिकरण, कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के लिए प्रदेश में नारी मंडपम स्थापित किया जाएगा। महिलाओं की कार्य बल सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए वर्कप्लेस फंड बनाया जाएगा। इसके साथ ही पॉश सेल और विशाल पोर्टल बनाया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनसम्पर्क विभाग की कर्मचारी कृति बनी राजकीय कॉलेज में अस्टिेंट प्रोफेसर

Mon Mar 2 , 2026
बिना खर्ची बिना पर्ची के मिली सरसा निवासी कृति को 2 नौकरियां, छोटी बहन का भी हुआ पुलिस विभाग में चयन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार किया व्यक्त।जनसम्पर्क विभाग में हुआ विदाई समारोह का आयोजन। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 2 मार्च : जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय कुरुक्षेत्र की कर्मचारी […]

You May Like

advertisement